नीता अंबानी के पिंक साड़ी लुक ने लूट ली लाइमलाइट, बसरा पर्ल जूलरी ने बढ़ाया ग्लैमर

punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 01:58 PM (IST)

नारी डेस्क:   2026 की शुरुआत में ही नीता अंबानी ने अपने देसी ठाठ और ग्रेसफुल लुक से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने पिंक रंग की जॉर्जेट साड़ी पहनी और उसे वाइट लेस ब्लाउज के साथ मैच किया। इस साड़ी और ब्लाउज के कॉम्बिनेशन ने उनके लुक को बेहद एलिगेंट और यूनिक बना दिया।

PunjabKesari

साड़ी का डिजाइन और ब्लाउज

नीता की साड़ी अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई थी, जबकि साड़ी की ड्रेपिंग डॉली जैन ने की। ब्लाउज में राउंड नेकलाइन, पिंक नेट और सीक्वेंस व पर्ल का काम था, जो लुक को और भी खास बना रहा था। साड़ी का इटली से कनेक्शन भी है। यह डिज़ाइनर के Burano कलेक्शन का हिस्सा है और इसमें इटली के फेमस लेस वर्क से इंस्पायर्ड फूलों जैसे पैटर्न बनाए गए हैं। सिल्क के धागे और पर्ल्स ने साड़ी की सुंदरता बढ़ा दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बसरा पर्ल जूलरी ने बनाया लुक रॉयल

नीता ने अपने साड़ी लुक के साथ बसरा पर्ल जूलरी पहनी, जो उनके गले और हाथ में साफ दिख रही थी। उन्होंने कमल के आकार का डायमंड चोकर बसरा पर्ल्स के साथ मैचिंग बसरा पर्ल ब्रेसलेट इयररिंग्स, रिंग और घड़ी भी पहनी इस जूलरी ने उनके लुक को राजसी और लग्जरी टच दिया।

बसरा पर्ल: आम मोती नहीं

नीता की जूलरी में इस्तेमाल हुए बसरा पर्ल मामूली मोती नहीं हैं। ये मोती फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में पाए जाते हैं और बहुत कीमती होते हैं। इन मोतियों का रंग और चमक इन्हें आम पर्ल्स से अलग बनाती है। इनका नाम इराक के बसरा शहर से पड़ा है और सदियों से राजघरानों में पहनने की परंपरा रही है।

बसरा पर्ल की कीमत

बसरा पर्ल बहुत महंगे होते हैं। भारत में इनकी कीमत लगभग ₹50,000 प्रति कैरेट से शुरू होती है और अधिकतम कीमत ₹5,00,000 प्रति कैरेट तक हो सकती है।

PunjabKesari

फैंस और मीडिया की प्रतिक्रिया

नीता का पिंक साड़ी लुक और बसरा पर्ल जूलरी सारे मेहमानों और फैंस की नजरें खींचने में सफल रही। अमिताभ बच्चन से लेकर जाह्नवी कपूर तक, सभी इस इवेंट में मौजूद थे, लेकिन नीता की साड़ी और जूलरी की चमक ने सबको पीछे छोड़ दिया। नीता अंबानी हमेशा अपने ग्रैसफुल, एलिगेंट और यूनिक लुक के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उनकी पिंक साड़ी और बसरा पर्ल जूलरी ने उन्हें सारे फैंस और सेलेब्स का ध्यान केंद्रित कर दिया। उनके लुक से साफ है कि कमाल का स्टाइल, क्लास और परफेक्ट ज्वैलरी कॉम्बिनेशन हमेशा लोगों को आकर्षित करता है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static