भारत को अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान दिलाने वाली नीता अंबानी दूसरी बार बनी  IOC की सदस्य

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 12:06 PM (IST)

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी को बुधवार को पेरिस में सर्वसम्मति से दोबारा भारत से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया। पेरिस में चल रहे आईओसी के 142वें सत्र के दौरान हुए मतदान में नीता को शत प्रतिशत मत मिले।  नीता अंबानी के आईओसी में शामिल होने से भारत को अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर एक महत्वपूर्ण पहचान मिली है। इससे भारतीय खेल संघों को भी वैश्विक स्तर पर सहयोग और समर्थन मिलेगा।

PunjabKesari
नीता ने पुन: आईओसी सदस्य चुने जाने के बाद कहा- ‘‘मैं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अध्यक्ष (थॉमस) बाक और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर उनके विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'' 

PunjabKesari
मुकेश अंबानी की पत्नी ने कहा- , ‘‘फिर से (सदस्य) चुना जाना ना केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव की मान्यता भी है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करती हूं और भारत तथा दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए तत्पर हूं।''

PunjabKesari
 नीता को पहली बार 2016 में रियो डि जिनेरियो ओलंपिक खेलों के दौरान इस प्रतिष्ठित संस्था में शामिल किया गया था। वह आईओसी में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला हैं।नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक हैं और मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। वह एक प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

PunjabKesari

नीता अंबानी का आईओसी में शामिल होना भारत में महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक कदम है, जिससे खेल और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। उनके अनुभव और नेतृत्व से भारतीय खेलों के विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने विभिन्न खेल परियोजनाओं का समर्थन किया है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static