लहंगे में गहने लटकाकर बेटे की संगीत सेरेमनी में पहुंची नीता अंबानी, लोग बोले- आप ही लग रही हैं दुल्हन

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 11:45 AM (IST)

अंबानी परिवार के महंगे- महंगे कपड़ें और गहनों की लिस्ट देखने के लिए तैयार हो जाइए, क्याेंकि इनके घर में शादी जो है।  यह तो सभी जानते हैं कि अंबानी लेडीज के फैशन का कोई जवाब नहीं है। अब घर में शादी हो और इनके शानदार लुक पर चर्चा ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। फैशन के मामले में हमेशा टॉप पर रही हैं नीता अंबानी जिनकी खूबसूरती के आगे बहुएं और बेटी भी फेल हो जाती है। एकबार उन्होंने दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं।

PunjabKesari

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने कल रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए एक भव्य संगीत समारोह आयोजित किया। ऐसे में दूल्हे की माँ शाही अंदाज में दिखीं क्योंकि उन्होंने सितारों से सजे इस अवसर पर एक खूबसूरत गहनों से सजा लहंगा जो पहना था। उनका पहनावा  फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिज़ाइन किया गया था।

PunjabKesari
फाल्गुनी शेन पीकॉक के इंस्टाग्राम पेज ने नीता अंबानी की तस्वीरें उनके कस्टम-डिज़ाइन किए गए ज्वेल्ड लहंगे में पोस्ट कीं, जिसके साथ कैप्शन लिखा था, -"सुंदर श्रीमती नीता अंबानी कस्टम ज्वेल्ड लहंगे में।" नीता के इस कस्टम मेड ज्वेल्ड लहंगे को बड़ी ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। इसकी  चोली पर लाइन्स में सितारों को लगाने के साथ पिंक थ्रेड वर्क हुआ है।  

PunjabKesari

लहंगे के साथ कैरी किए गए  दुपट्टे पर पिंक और सिल्वर सितारों से सेक्विन वर्क किया गया है, तो साथ ही पिंक थ्रेड वर्क से भी डीटेलिंग की गई।  डायमंड की जूलरी में सजी नीता अंबानी एकदम राजकुमारी लग रही हैं।  उन्होंने हैवी डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और माथा पट्टी के साथ अपने लुक को पूरा किया है। ऐसे में लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static