रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया के साथ एक बार फिर स्पॉट हुई Nisha Rawal, डिनर करती आई नजर

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 05:22 PM (IST)

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा अपनी पहली पत्नी निशा रावल के साथ रिश्ते को लेकर काफी समय से लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर पब्लिकप प्लेटफॉर्म पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद सुनने में आया था कि वह अपने मुंहबोले भाई के साथ रिश्ते में होने की बात सामने आई थी। अब एक बार दोबारा एक्ट्रेस निशा रावल सुर्खियों का कारण बनी हई हैं। 

रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ वायरल हुआ वीडियो 

निशा रावल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वयारल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने रुमर्ड बॉयफ्रैंड रोहित सेठिया के साथ दिख रही हैं। वीडियो में दोनों एक टेबल की ओर जाते दिख रहे हैं और रोहित के हाथ में खाने की प्लेट भी नजर आ रही है। दोनों साथ में बैठकर डिनर कर रहे हैं दोंनों के रिएक्शन देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों दोस्त नहीं है। हालांकि खुद निशा रावल ने इस वीडियो पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

रोहित के कारण टूटा था दोनों का रिश्ता 

आपको बता दें कि करण मेहरा और उनकी पत्नी का रिश्ता रुमर्ड बॉयफ्रैंड के कारण ही टूटा था। करण मेहरा ने अपनी पत्नी निशा पर आरोप लगाया था कि उनका रोहित के साथ अफेयर है। इसी के कारण दोनों के रिश्ते में भी दरार आई थी। जिसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान निशा ने इस बात को ठुकराते हुए कहा था कि वह रोहित को अपना भाई मानती हैं। उन्होंने कभी भी रोहित को डेट नहीं किया। वहीं रोहित ने भी अपने ऊपर लगे हुए सारे इल्जामों को गलत और सिर्फ अफवाह ही बताया था।  

पहले भी हो चुकी हैं स्पॉर्ट 

इससे पहले भी निशा रावल अपने रुमर्ड ब्वायफ्रेंड के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। एक बार पहले वह रोहित के साथ पार्टी में जाती नजर आई थी। जिससे यह साफ पता चल रहा था दोनों काफी अच्छे कपल हैं।

PunjabKesari

अपने बेटे के साथ रहती हैं निशा रावल 

गौरतलब है कि एक्ट्रेस निशा रावल अपने बेटे कविश के साथ रहती हैं। अक्सर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती भी दिखती हैं। परंतु उनके एक्स पति करण मेहरा पब्लिक स्पॉट में बहुत ही कम दिखते हैं एक्टर का कहना है कि वह लंबे समय से अपने बेटेके साथ भी नहीं मिले हैं। इसके अलावा दोनों का कोर्ट में केस भी चल रहा है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static