कोरोना के बाद अब निपाह वायरस का डर, क्या है ये बीमारी और कैसे करें बचाव
punjabkesari.in Thursday, Jan 29, 2026 - 10:42 AM (IST)
नारी डेस्क: कोरोना महामारी ने लोगों के मन में बीमारी का डर गहराई से बैठा दिया है। अब इसी बीच निपाह वायरस के कुछ नए मामलों की पुष्टि होने से लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। भारत के पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के मामले सामने आने के बाद एशिया के कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
क्या है निपाह वायरस?
निपाह वायरस एक दुर्लभ लेकिन बेहद गंभीर बीमारी है। यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है। इसका मुख्य स्रोत फल खाने वाले चमगादड़ और सूअर माने जाते हैं।
खतरनाक Nipah Virus का अलर्ट, बीमारी दिमाग पर करती अटैकhttps://t.co/nabqLMVD19#NipahvirusoutbreakWestBengal #Nipahvirussymptomsandtransmission #zoonoticvirusNipahexplained #Nipahviruspreventiontips #NipahviruscasesIndia2026 pic.twitter.com/H8vZQklppy
— Nari (@NariKesari) January 27, 2026
यह वायरस इन तरीकों से फैल सकता है
चमगादड़ों द्वारा खाए गए या गिरे हुए दूषित फल। कच्चा या अधपका फल का जूस। संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से।
कितने मामले सामने आए?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। एहतियात के तौर पर 100 से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग समय रहते संक्रमण रोकने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना का मेनोपॉज एक्सपीरियंस कहा "खराब चार्जर वाले फोन जैसे महसूस होता है"
क्या कोरोना से ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, निपाह वायरस कोविड-19 से ज्यादा घातक माना जाता है। इसका मृत्यु दर (फेटैलिटी रेट) 40 से 75 प्रतिशत तक हो सकता है। हालांकि यह कोरोना की तरह तेजी से फैलने वाला वायरस नहीं है। यह हवा के जरिए फैलता है, ऐसा अब तक साफ तौर पर साबित नहीं हुआ है।
कई देशों में अलर्ट
निपाह वायरस के खतरे को देखते हुए एशिया के कई देशों ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। थाईलैंड ने अपने बड़े एयरपोर्ट्स (सुवर्णभूमि, डॉन मुआंग और फुकेट) पर पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू कर दी है। 25 जनवरी 2026 से यात्रियों की तापमान जांच और स्वास्थ्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
निपाह वायरस के लक्षण क्या हैं?
शुरुआती लक्षण
तेज बुखार
सिरदर्द
बदन दर्द
उल्टी
गले में खराश
गंभीर मामलों में
दिमाग में सूजन
चक्कर आना
बेहोशी
कोमा जैसी स्थिति
इलाज और बचाव
फिलहाल निपाह वायरस का कोई पक्का इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
Follow these essential precautions to prevent Nipah Virus infection. Stay alert, stay informed, and follow advisories issued by local health authorities.#NipahVirus #PublicHealth #HealthForAll pic.twitter.com/itTuZA18ev
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 22, 2026
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
बिना धोए फल न खाएं
कच्चा जूस पीने से बचें
बीमार व्यक्ति के संपर्क से दूरी रखें
किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

