अजब-गजब: दुनिया का ऐसा शहर जहां महज 40 मिनट की होती है रात

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 06:14 PM (IST)

दुनिया में बहुत ही रोमांच व रहस्य से भरी जगहें हैं। अपनी खूबी के चलते ये पूरी दुनिया में फेमस होते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को भी अलग व रहस्यों से भरी जगहों के बारे में सुनने व वहां घूमने का शौक होता है। मगर बात घूमने की करें तो दिनभर काम करने के बाद व्यक्ति रात को अपने बेडरूम में आराम करना पसंद करता है। असल में, दिनभर की थकान रात को सोकर ही उतरती है। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर मात्र 40 मिनट तक ही रात होती है? सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा। मगर यही सच है। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके ऐसे देश के बारे में बताते हैं, जहां रात घंटों नहीं बल्कि कुछ मिनटों में ही खत्म हो जाती है...

यूरोप के नॉर्वे महाद्वीप का हेमरफेस्ट शहर 

हम जिस देश की बात कर रहे हैं वह यूरोप महाद्वीप के उत्तरी किनारे पर बसा हेमरफेस्ट शहर है। माना जाता है कि यहां पर रात को 12:43 पर रात का नजारा देखने को मिलता है। साथ ही यह रात सिर्फ 40 मिनटों तक रहती है। हम यूं कह सकते हैं कि इस जगह पर मात्रा 40 मिनट के लिए सूरज डूबता है। फिर रात 1:30 बजे के आसपास दिन होने पर चिड़ियों के चहकाने की आवाजें सुनाई देने लगती है। 

PunjabKesari

मई से जुलाई तक रहता है यह नजारा

बात अगर 40 मिनट तक रात रहने की करें तो यह साल के बीच में यानी मई से जुलाई तक रहती है। इस तरह कुल 76 दिनों तक इस देश के लोग इस कुछ मिनटों की रात का अहसास करते हैं। इसी कारण दुनिया भर में यह देश 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' के नाम से मशहूर है। 

PunjabKesari

कब से नहीं निकल रहा सूरज?

बात इस नजारे की करें यह पिछले 100 सालों से नजर आ रहा है। इसके पीछे का कारण है कि यह शहर चारों तरफ से पहाड़ों से भरा व  घिरा हुआ है। 

PunjabKesari

कैसी दिखता है नजारा?

यह शहर बेहद ही सुंदर है। बात यहां के लोगों की करें तो वे सिंपल और हैल्दी जिंदगी जीना पसंद करते है। ऐसे में इस देश की प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। अगर आप भी इस जगह पर घूमने की सोच रहे हैं तो ऐसे में मई से जुलाई के दौरान इस देश में जाना बेस्ट रहेगा। ताकि आप इस अदभुत नजारे का लुत्फ उठा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static