शूटर के निशाने में प्रियंका के पति, खतरा देखते ही जान बचाते हुए स्टेज से भागे निक जोनास

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 12:14 PM (IST)

नारी डेस्क:  पॉप स्टार निक जोनास पर जान का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद वह तुंरत वहां से भाग गए। सोशल मीडिया प्रियंका चोपड़ा के पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है। दावा किया जा रहा है कि निक जोनास शूटर के निशाने पर थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jonas Daily News (@jonasdailynews_)


दरअसल निक जोनास इन दिनों अपने भाइयों केविन और जो जोनास के साथ वर्ल्ड टूर पर हैं। मंगलवार को वह प्राग में एक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उन्हें   एहसास हुआ कि उन्हें लेजर का निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में वह  दर्शकों की ओर ऊपर की ओर देखते हैं फिर वह अपने सुरक्षाकर्मियों को कुछ संकेत देते हैं और मंच से तुरंत भाग जाते हैं।


वीडियो को उनके एक फैन पेज जोनास डेली न्यूज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  इसके साथ लिखा गया - '' जोनस ब्रदर्स को आज रात प्राग में कुछ देर के लिए अपना शो तब रोकना पड़ा जब दर्शकों में से किसी ने निक पर लेजर का निशाना साधा। उस व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल से हटा दिया गया और शो जारी रहा। मुझे खुशी है कि निक और बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।''

PunjabKesari
एक अन्य वीडियो में निक जोनास के माथे पर लाल रंग की लेजर दिखाई दे रही है। निक जोनास को देखकर यही लग रहा था कि वह इस  घटना से बुरी तरह से डर गए हैं, तभी तो उन्होंने देर ना लगाते हुए स्टेज छोड़ दिया। हालांकि इस घटना पर अब तक जोनास ब्रदर्स की ओर से अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static