विदेशी जूजी निक जोनास के ही हो रहे चर्चे, साले की शादी में हर परंपरा का किया पालन

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2025 - 02:53 PM (IST)

नारी डेस्क: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की नीलम उपाध्याय के साथ शादी के चर्चे हर तरफ चल रहे हैं। पीसी के अमेरिकी गायक और अभिनेता पति निक जोनास भी शादी के जश्न का हिस्सा बनने के लिए लॉस एंजिल्स से यहां पहुंचे। निक के लुक को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह लाइमलाइट लूटने में कामयाब रहे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सिद्धार्थ की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हल्दी, मेहंदी और बारात के साथ हुई। 'इफ आई फॉल' गायक ने देसी परंपराओं के अनुसार जीजू (जीजा) के रूप में अपने सभी कर्तव्य भी निभाए। डॉ. मधु चोपड़ा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो के अनुसार, निक जोनास को दूल्हा-दुल्हन के लिए वरमाला के साथ पूजा की थाली ले जाते हुए देखा जा सकता जो लोग नहीं जानते, पंजाबी शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सभी करीबी पुरुष सदस्य पैडी पहनते हैं। 

PunjabKesari

सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी डांस फ्लोर पर धूम मचा दी, जब उन्होंने अभिनेत्री के मशहूर गाने "दोस्ताना" के गाने "देसी गर्ल" पर डांस किया। सोशल मीडिया पर प्रसारित क्लिप के अनुसार, बारात के दौरान पीसी पूरे जोश के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही है, जबकि निक जोनास अपनी पत्नी के साथ पैर थिरकाने की कोशिश करते हैं। 

PunjabKesari
इस उत्सव में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिल को छू लेने वाले पल भी देखे। पीसी को दुल्हन नीलम उपाध्याय की मदद करते हुए देखा गया, जब वह स्टेज की ओर जा रही थीं। इसके बाद उन्हें अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को मंडप तक ले जाते हुए देखा गया। न केवल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, बल्कि गायक के माता-पिता केविन सीनियर और डेनिस जोनास ने भी शादी के हर समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static