प्रेमी की लाश से ''शादी'' करने वाली लड़की की जिंदगी हुई बर्बाद, मायके के बाद छोड़ा सुसराल भी

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 01:01 PM (IST)

नारी डेस्क: अपने प्रेमी की हत्या के बाद उसकी लाश से 'विवाह' कर सुर्खियों में आई आंचल मामिडवार ने अपने 'ससुराल' के एक सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आंचल का आरोप है कि प्रेमी सक्षम ताटे के परिवार के एक सदस्य द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद उसे उनका घर छोड़ना पड़ा। हालांकि, उसने कहा कि सक्षम के प्रति उसका प्यार आज भी पहले जैसा ही है। 
 

यह भी पढ़ें:  हर रोज 2 घंटे से ज्यादा Social Media यूज कर रहा है बच्चा,  तो उसे Depression का ज्यादा खतरा 
 

सक्षम ताटे की पिछले वर्ष 27 नवंबर को आंचल के पिता और भाइयों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी क्योंकि वे दोनों के अंतरजातीय प्रेम संबंधों के खिलाफ थे। सक्षम की हत्या के बाद आंचल ने उसकी लाश के साथ विवाह किया था और फिर उसके परिवार के साथ रहने लगी थी। आंचल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था जिसके कारण उसने उसका घर छोड़ने का फैसला किया। 
 

यह भी पढ़ें:  ₹370 की बिरयानी वाले हिमांशु जांगड़ा की हालत हुई बेहद खराब
 

आंचल ने कहा- ''मैंने इस बारे में सक्षम के माता-पिता को बताया था लेकिन उन्होंने मेरी बात पर भरोसा नहीं किया।'' हालांकि, इस संबंध में ताटे परिवार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। आंचल ने दावा किया कि वह पुलिस की अनुमति लेकर घर से निकली और पुलिसकर्मियों ने उसे उसके एक रिश्तेदार के घर तक पहुंचाया। सक्षम की हत्या के बाद उसे पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static