पालक को लेकर फ्रस्टेट हो गए निक, प्रियंका ने नहीं किया नोटिस

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 03:21 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल में भी अच्छे से मिक्स हो गई हैं, आए दिन वह अपनी सासू मां तो कभी देवर-जेठ के साथ स्पॉट हो ही जाती हैं हाल ही में हुए 62वें ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान भी पीसी हब्बी निक जोनास व भाइयों के साथ परफॉर्म करती नजर आईं। दोनों का एक साथ आना और रोमांटिक पोज देना हर किसी को अट्रेक्ट करता है लेकिन इस बार निक रोमांटिक होने की बजाए फ्रस्टेटिड हो गए जिसका कारण थी पालक। अब आप सोच रहे होंगे कि निक एक हैल्दी सब्जी की वजह से क्यों इरिटेट हो गए थे। दरअसल कही ना कहीं यह इरिटेशन उनके फैमिली मेंबर्स से भी जुड़ी थी, जिसमें प्रियंका भी शामिल थी।

PunjabKesari

हुआ कुछ यूं कि निक ने ब्रेकफास्ट में पालक खा ली थी जो उनके दांत में फंस गई थी। सारा दिन घंटों भाइयों के साथ और प्रियंका के साथ रहने पर भी उन्हें किसी ने इस बारे में नहीं बताया कि उनके दांत में कुछ फंसा है।

इस बात का खुलासा खुद निक ने जिमी फॉलेन के शो में किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक परफॉर्मेन्स दी थी। इसी को लेकर उनके पास अमेरिकन सिंगर एडम लेविन का मेसेज आया था, जिसमें लिखा था- बहुत अच्छा परफॉर्मेन्स, लेकिन तुम्हारे दांतों में कुछ था। निक ने बताया कि यह मैसेज पहले ही आ चुका था, लेकिन उनके मैनेजर ने चेताया था कि ऑनलाइन चैक मत करना।

PunjabKesari

निक ने आगे कहा- ये चीजें निराश कर देती है। अब यह तो प्रियंका ही जाने की उन्होंने निक के दांत नोटिस किए थे या नहीं लेकिन जो भी था यह बड़ा फन्नी मूमेंट था। कभी कभार ऐसी प्रॉब्लम सेलिब्रिटीज को भी देखनी पड़ती हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने रेड कार्पेट वॉक किया था। इसके अलावा दोनों ने फोटोशूट भी करवाया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static