New Year 2026 पर बना रहें है धार्मिक स्थलों पर जाने का प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर
punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 06:26 PM (IST)
नारी डेस्क : नए साल के मौके पर देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। काशी से कटरा तक, अयोध्या से रामेश्वरम तक मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि कहीं 2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं तो कहीं पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। भीड़ को देखते हुए कई मंदिरों ने दर्शन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं।
काशी विश्वनाथ: हर दिन 3–4 लाख श्रद्धालु
25 दिसंबर के बाद से वाराणसी में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन 3 से 4 लाख भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर 2 किलोमीटर लंबी कतारें लग रही हैं। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के मद्देनज़र 2 जनवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के चारों प्रवेश द्वारों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है और पूरे इलाके में CCTV और बैरिकेडिंग के जरिए निगरानी की जा रही है।
महाकाल मंदिर: पैर रखने की जगह नहीं
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। हालात को देखते हुए भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। प्रशासन और मंदिर समिति अलर्ट मोड पर है।
वृंदावन: श्रद्धालुओं से ना आने की अपील
बांके बिहारी मंदिर में हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से फिलहाल वृंदावन न आने की अपील की है।
होटल और गेस्ट हाउस फुल
दर्शन के दौरान धक्का-मुक्की रोज़ाना 4–5 लाख श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंच रहे हैं।
31 दिसंबर और 1 जनवरी को यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: A large number of devotees visited Shri Banke Bihari Temple in Vrindavan today ahead of #NewYear pic.twitter.com/XmJlEjfuul
— ANI (@ANI) December 27, 2025
अयोध्या: रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
रामनगरी अयोध्या में हर रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
आरती और दर्शन के ऑनलाइन पास पूरी तरह बुक
हनुमानगढ़ी में भी भारी भीड़
नए साल पर 2 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान
भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने स्पेशल सिक्योरिटी और बैरिकेडिंग की है।
यें भी पढ़ें : विजय देवरकोंडा की 2026 में दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंदाना? तय हुई शादी की तारीख
वैष्णो देवी: नई गाइडलाइंस जारी
कटरा में बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने नई गाइडलाइंस लागू की हैं।
RFID कार्ड मिलने के 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी।
दर्शन के 24 घंटे के अंदर बेस कैंप लौटना अनिवार्य।
दर्शन का समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक
शिरडी साईं मंदिर: रातभर दर्शन
श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। 31 दिसंबर को शिरडी साईं मंदिर पूरी रात खुला रहेगा। नए साल की भीड़ को देखते हुए साईं संस्थान ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
यें भी पढ़ें : New Year पर खाटू श्याम को लेकर बड़ा फैसला, VIP दर्शन पर लगी पाबंदी
नए साल पर मंदिरों में लागू खास नियम
बांके बिहारी मंदिर: दर्शन समय में बदलाव।
वैष्णो देवी: 24 घंटे में दर्शन कर लौटना जरूरी।
महाकाल: भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद।
अयोध्या: सभी ऑनलाइन दर्शन पास बुक।
खाटूश्याम: यहां भी VIP एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

