जहर बन जाएंगी ये चीजें अगर माइक्रोवेव में करेंगे गर्म!

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 03:59 PM (IST)

टेक्नोलॉजी हमारा काम आसान कर रही है लेकिन इसके चक्कर में हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं। जैसे की आज के समय में लगभग हर किसी के घर में माइक्रोवेव होता है और उसमें खाना बनाने के साथ हम गर्म भी कर सकते हैं। इससे समय तो बचता है लेकिन क्या आप जानते हैं माइक्रोवेव में हर तरह का खाना गर्म नहीं किया जाता। दरअसल,  कहा जाता है कि कुछ चीजों को री-हीट करने से ये पॉइजन बन जाती है और साथ ही स्वाद और पोषकतत्व नष्ट हो जाते हैं। आप भी अगर हर एक चीज माइक्रोवेव में गर्म करके खाते हैं तो पहले जान लें की कौन से फूड को आप री हीट नहीं करने चाहिए।

माइक्रोवेव में क्या गर्म नहीं करना चाहिए?

अंडा और उससे बनी चीजें 

PunjabKesari

माइक्रोवेव में उबला हुआ अंडा दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अंडे से बनी चीजों को भी दोबारा माइक्रोवेव में गर्म करने से बचना चाहिए। अंड से बनी चीजों को तुरंत ही खा लेना चाहिए या फिर ठंडा ही खा लें। दोबारा गर्म करना नुकसान कर सकता है।

मीट

ज्यादातर लोग नॉनवेज गर्म करके ही खाते हैं। कई बार बचा हुआ मीट या कोई दूसरी डिश को माइक्रोवेव में गर्म करके खाते हैं। जबकि ऐसा करना सेहत के लिहास से ठीक नहीं है। मीट को ओवन में गर्म करने से स्वाद में फर्क आ जाता है। इसे दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां

PunjabKesari

हरी सब्जियों को ओवर कुक करने से मना किया जाता है। फिर पालक, साग और मैथी जैसी किसी भी पत्तेदार हरी सब्जियों को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करने से भी बचना चाहिए। हरी सब्जियों में नाइट्रेट होता है और जब आप इसे ओवन में गर्म करते हैं तो नाइट्रेट हानिकारक नाइट्राइट बन जाता है, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

फ्राइड चीजें

माइक्रोवेव में तली हुई चीजों जैसे फ्रेंच फ्राइज और पकाड़ों को फिर से गर्म करने से बचना चाहिए। फ्राई चीजों को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

चाय

PunjabKesari

माइक्रोवेव में चाय को दोबारा गर्म करने से भी बचना चाहिए। रखी हुई चाय खराब हो जाती है। अगर आप इसे माइक्रोवेव में फिर से गर्म करते हैं तो ये और भी नुकसानदायक बन जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static