Nepal प्लेन क्रैश में सिंगर ''नीरा छन्तयाल'' की मौत, आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 06:34 PM (IST)

रविवार को नेपाल के पोखरा इलाके में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश हादसा मौजूदा समय में चर्चा का विषय  बना हुआ है। हर तरफ इस भयानक प्लेन को लेकर सुर्खियां तेज है। इस प्लेन क्रैश हादसे में नेपाल की मशहूर लोक गीत सिंगर नीरा छन्तयाल की भी मौत हो गई है। जिसकी पुष्टी उनकी बहन हीरा चंट्याल शेरचन ने की है। 

PunjabKesari

नेपाल प्लेन हादसे में नीरा छन्तयाल का हुआ निधन

दरअसल डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक नीरा छन्तयाल की बहन हीरा ने में इस बात की जानकारी दी है कि नेपाल के पोखरा में जो यति एयरलाइनंस के एटीआर-72 विमान दुर्घटनास्त हुआ है, उसमें उनकी बहन और सिंगर नीरा छन्तयाल भी सवार थीं। नीरा छन्तयाल को मकर संक्रान्ति के मौके पर पोखरा में नेपाल चंट्याल यूथ एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं। इस कार्यक्रम में नीरा छन्तयाल को एक म्यूजिक शो करना था। हालांकि अब नीरा छन्तयाल के निधन के इस कार्यक्रम को कल ही रद्द कर दिया गया है। मालूम हो कि नीरा छन्तयाल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। ऐसे में नीरा छन्तयाल की मौत की खबर सुनकर यकीनन उनके फैंस का दिल टूट गया है।

PunjabKesari

नीरा छन्तयाल ने आखिरी पोस्ट में लिखी ये बात 

नेपाल प्लेन हादसे से एक दिन पहले लोक गीत सिंगर नीरा छन्तयाल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए नीरा छन्तयाल ने फैंस को मकर संक्रान्ति की बधाई थी। साथ ही नीरा छन्तयाल ने अपने फैंस को ये भी बताया था कि रविवार को वो पोखरा में मौजूद रहेंगी। लेकिन ये कोई नहीं जानता था कि नीरा छन्तयाल का ये फेसबुक पोस्ट उनके जीवन का आखिरी पोस्ट बन जाएगा।

पीएम मोदी ने जताया घटना पर दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट कर नेपाल विमान हादसे पर दुख जताया है, उन्होंने कहा, 'नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती जान चली गईं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।' 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static