BF संग दूसरी शादी रचाने वाली है सामंथा रुथ प्रभु! सौतन ने किया ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर viral
punjabkesari.in Monday, Dec 01, 2025 - 04:36 PM (IST)
नारी डेस्क : साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु काफी समय से फिल्ममेकर राज निदिमोरु को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें सामने आईं कि दोनों 1 दिसंबर को सद्गुरू के कोयंबटूर स्थित आश्रम, ईशा फाउंडेशन में शादी करने वाले हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि से पहले ही कहानी में नया मोड़ आ गया।

एक्स-वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट बना चर्चा का विषय
राज निदिमोरु की पूर्व पत्नी श्यामली डे ने उसी दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा: "हताश लोग हताश काम करते हैं" इस पोस्ट के सामने आते ही लोग इसे सीधे सामंथा और राज की कथित शादी और रिश्ते से जोड़कर देखने लगे। सोशल मीडिया पर इसे राज–सामंथा अफवाहों पर अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

कैसे बढ़ीं सामंथा और राज की नजदीकियां?
सामंथा और राज पहली बार वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। यह वही समय था जब सामंथा अपने पहले पति नागा चैतन्य से अलग होने की प्रक्रिया में थीं। सेट पर दोनों की बॉन्डिंग बढ़ी और इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों की चर्चा फैलने लगी। इसके बाद सामंथा ने राज के एक और प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में काम किया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

दूसरी तरफ, सामंथा के एक्स–हसबैंड नागा चैतन्य ने भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर ली है।

