उम्र को लेकर लोगों ने किया ट्रोल तो नीना गुप्ता बोलीं- ये मेरा स्टाइल है

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 12:25 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टेस नीना गुप्ता एक ऐसी अदाकारा है जिनका स्टाइल सबको हैरान कर देता है। नीना गुप्ता के स्टाइल और उनके आउटफिट्स को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों नीना गुप्ता उत्तराखंड के मुक्तेश्वर की वादियों में समय बीता रही हैं। वह आए दिन खुद से जुड़े तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों नीना गुप्ता ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसे देख यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

PunjabKesari

दरअसल, कुछ दिन पहले नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह स्कर्ट और टाॅप में झुमती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देख कुछ यूजर्स ने उनकी उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jhoom baraber jhoom

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on Nov 8, 2020 at 5:44pm PST

 

इसी बीच नीना गुप्ता ने यूजर्स की बोलती बंद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, 'मेरे पास स्टाइल है। पसंद आया आपको मेरा स्टाइल। बोल दो मुझे बुढ़िया है इस उम्र में क्या कर रही है। पर ये मेरा स्टाइल है और मुझे पसंद है। उम्मीद करती हूं आप लोगों को भी पसंद आएगा।' वीडियो के साथ नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा स्टाइल।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mera ishtyle

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on Nov 9, 2020 at 12:24am PST

 

आपको बता दें कोरोना वायरस के कारण नीना इन दिनों पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर में रह रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले नीना वेब सीरिज 'मसाबा-मसाबा' की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं। लेकिन शूटिंग पूरी कर वह वापिस मुक्तेश्वर लौट गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static