नीना गुप्ता ने बर्थडे पर पहनी रिवीलिंग ड्रेस, यूजर्स ने किया ट्रोल – किसी ने कहा "उम्र का तो ख्याल करो!"
punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 03:01 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने 4 जून को अपना 66वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की पूरी टीम के साथ केक काटा। जहां एक तरफ फैंस उन्हें बर्थडे की बधाइया दे रहे थे, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके पहनावे को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे।
बर्थडे सेलिब्रेशन पर पहनी रिवीलिंग ड्रेस
बर्थडे के मौके पर नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के ब्रांड का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। उन्होंने गोल्डन ब्रा स्टाइल टॉप के साथ व्हाइट काफ्तान पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनका केक काटने वाला वीडियो वायरल हुआ, लोगों की नजरें सीधे उनके आउटफिट पर टिक गईं।
स्टारकास्ट के साथ मनाया जन्मदिन
इस सेलिब्रेशन के दौरान नीना गुप्ता के साथ फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी – आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, अनुराग बसु और अन्य कलाकारों के साथ उन्होंने केक काटा और उन्हें खिलाया भी। यह वीडियो विरल भयानी नाम के फोटोग्राफर ने शेयर किया, जिसके बाद ट्रोलिंग शुरू हो गई।
ये भी पढें: 21 साल की उम्र में बनीं IAS, आस्था सिंह की खूबसूरती और स्टाइल ने भी लोगों का दिल जीता
यूजर्स ने किए तीखे कमेंट्स
नीना गुप्ता का ये लुक कई यूजर्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट किया – “क्या जमाना आ गया है?” दूसरे ने लिखा – “उर्फी जावेद से इंस्पायर्ड लग रही हैं, उम्र का तो लिहाज करो।”
वहीं कुछ ने रेखा का उदाहरण देते हुए कहा – “रेखा जी दिखाती हैं कि उम्र में भी गरिमा कैसे रखी जाती है।”
फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में आएंगी नजर
नीना गुप्ता जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अनुपम खेर के साथ दिखाई देगी। साथ ही फिल्म में अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा, सना फातिमा शेख जैसे कई कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।