3 शादियों के बाद भी अकेली है नीलिमा अजीम, उम्र के इस पड़ाव पर ऐसे बिता रही जिंदगी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 02:14 PM (IST)

बॉलीवुड के डेशिंग और हेंडसम एक्टर्स में एक शाहिद कपूर के लुक और स्टाइल पर लाखों लोग फिदा हैं। वहीं शाहिद की तरह मीरा भी किसी दीवाज से कम नहीं दिखतीं। यह स्टाइलिश कपल बड़े अच्छे से अपने रिलेशनशिप को चला रहा है। दोनों के दो प्यारे से बच्चे हैं जिनका नाम मीशा और ज़ैन कपूर है। लेकिन शाहिद की तरह उनकी मां लक्की नहीं थी क्योंकि उनका रिश्ता लंबा नहीं चल सका था। शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस है। 2 दिसंबर 1958 को दिल्ली में जन्मीं नीलिमा ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। 

पंकज कपूर से की थी पहली शादी 

शाहिद के अलावा नीलिमा का दूसरा बेटा ईशान खट्टर है। नीलिमा के पहले पति पंकज कपूर है जिनसे एक्ट्रेस ने साल 1979 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद शाहिद कपूर का जन्म हुआ था लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और साल 1984 में वह अलग हो गए। नीलिमा ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि पंकज से दूर जाने का फैसला उनका नहीं था। पंकज ने खुद ही अलग होने का फैसला लिया था। वो समय उनके लिए काफी कठिन था।

PunjabKesari

राजेश खट्टर से नीलिमा ने की थी दूसरी शादी

पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने साल 1990 में टीवी एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट राजेश खट्टर से दूसरी शादी की थी। जिसके बाद ईशान खट्टर का जन्म हुआ था। लेकिन नीलिमा की यह शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और 2001 में दोनों अलग हो गए। वहीं दूसरी तरफ पंकज कपूर ने साल 1988 में अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से शादी की थी। इस शादी से पंकज कपूर को दो बच्चे सना कपूर और रुहान कपूर हैं।

PunjabKesari

पांच साल में टूट गई तीसरी शादी 

राजेश खट्टर से अलग होने के बाद नीलिमा ने साल 2004 में रजा अली खान से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता सिर्फ पांच साल ही चल सका। वहीं नीलिमा अब अपने बेटे शाहिद कपूर के साथ रहती हैं। नीलिमा बताती हैं कि जिंदगी में इन सबसे गुजरने के बाद शाहिद ने उन्हें अपनी जिंदगी जीने के लिए प्रेरित किया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static