आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के देसी ट्रिक्स, 15 दिनों में दिखेगा फर्क

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 06:21 PM (IST)

लड़कियों का रंग भले ही सांवला क्यों न हो लेकिन परफेक्ट नयन नक्ष दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित कर ही लेते है। बड़ी आंखे, तीखा नाक, और गुलाबी होंठों की चाहत तो हर लड़की रखती हैं लेकिन मोटी आइब्रो आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देेती हैं। परफेक्ट शेप व मोटी आइब्रो से पूरे चेहरे पर की लुक बदल जाती है। कुछ लड़कियों की आइब्रो तो नैचुरली मोटी होती है लेकिन कुछ की काफी बारीक जिनको मोटा दिखाने के लिए लड़कियां आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल या फिर आईब्रो एक्सटेंशन भी करवाती है लेकिन यह काफी महंगा पड़ता है। आप भी पतली आईब्रो से परेशान हैं तो कुछ नैचुरल टिप्स  अपनाकर आईब्रो की ग्रोथ को बढ़ा सकते है। 

भरपूर पानी पीएं

सबसे पहली बात यह याद रखें कि आपको खूब सारा पानी पीना है क्योंकि पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है जो बालों की ग्रोथ को प्रभावित करते हैं। 

Here are the real 'drinking water' reminders you need | The Times ...

अरंडी का तेल 

अरंडी का तेल आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैं। रोजाना रात को रूई में तेल लगाएं और आईब्रो पर लगाएं। उंगलियों से 2-3 मिनट मसाज करें। 30 मिनट तक तेल लगाकर रखें। अगर आप सारी रात लगाकर रखेंगी तो ज्यादा असर होगा।

नारियल तेल

आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल के तेल में विटामिन-ई और आइरन होता है, जिससे भौहें गहरे होते है। थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर आईब्रो पर मसाज करें। रात भर के लिए इसे एेसे ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को धोंए। रोज नारियल के तेल से भौहों की मसाज करें।

Coconut Oil: Side effects of the oil to the skin and body system ...

एलोवेरा

ऐलोवेरा का जूस भी हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है बल्कि यह उन्हें शाइनी भी बनाता है। एेलोवेरा का जूस अपने आईब्रो पर लगाएं फिर अच्छे से मसाज करें। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें।

प्याज का रस

प्याज का रस ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है। प्याज का रस लें और आईब्रो पर 5 मिनट मसाज करें उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करें और फर्क देखें।

Onion juice - a solution for your hair problems - Times of India


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static