नहीं पड़ेगी Artificial पलकों की जरुरत, इन 5 तरीकों ने बनाएं लंबी और घनी Eyelashes

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 01:37 PM (IST)

महिलाओं के नैन-नक्श उसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। यदि किसी महिला की आंखें खूबसूरत हों तो उसका नूर और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आंखों की पलकें अगर लंबी और घनी हो तो सुंदरता पर चार-चांद लग जाते हैं। इसलिए कई लड़कियां लंबी और घनी पलकों के लिए आर्टिफिशयल पलकें भी लगाती हैं। लेकिन आर्टिफिशयल पलकें आपकी आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आपको आंखों को खराब कर सकते हैं। आप नैचुरल तरीकों से भी लंबी और घनी पलकें पा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आसान से तरीके...

PunjabKesari

ग्रीन टी 

आप ग्रीन टी का सेवन बालों की ग्रोथ के लिए कर सकती हैं। इसमें पाया जाने वाला पॉलीफेनॉल नाम का पोषक तत्व बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायता करता है। इसका सेवन करने से आपकी पलकें घनी और मजबूत हो सकती हैं। नियमित तौर पर इसका सेवन करके आप लंबी और घनी पलकें पा सकती हैं। यदि आप ग्रीन टी नहीं पीना चाहती तो रात को सोने से पहले ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा करके अपनी पलकों पर लगाएं। 

PunjabKesari

वैसलीन 

वैसलीन का इस्तेमाल नैचुरल तरीके से बालों की ग्रोथ के लिए कर सकती हैं। इसे आप पलकों पर लगाएं। पलकें लंबी और घनी होंगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस घरेलू नुस्खे से आपको पलकें तेजी से बढ़ती हैं और मजबूत भी होती हैं। 

PunjabKesari

नारियल तेल 

आप नारियल तेल का इस्तेमाल नैचुरल तरीके से पलकों की ग्रोथ के लिए कर सकती हैं। नारियल का तेल भी बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह बालों के प्रोटीन स्तर को भी ठीक रखने में सहायता करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पलकों को मजबूत और घना करने में बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं। 

PunjabKesari

विटामिन-ई कैप्सूल

विटामिन-ई के कैप्सूल का इस्तेमाल भी आप पलकों के बालों की ग्रोथ के लिए कर सकती हैं। यह बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपकी पलकें झड़ने और पतले होने जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। यदि आपकी पलकें झड़ती हैं तो आप विटामिन-ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

PunjabKesari

ऑलिव ऑयल 

आप ऑलिव ऑयल भी पलकों को मजबूत और लंबा करने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फेनोलिक कंपाउंड ग्रोथ बढ़ाने में सहायता करता है। तेजी से पलकों की ग्रोथ करने के लिए यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यदि आप नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल पलकों पर करेंगी तो पलकें घनी और लंबी हो जाएंगी। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static