नंदिनी गुप्ता के पास भारत को मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने का मौका, अब तक कौन-कौन बन चुकी हैं विश्व सुंदरी?

punjabkesari.in Saturday, May 31, 2025 - 05:15 PM (IST)

नारी डेस्क: दुनिया के सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता Miss World 2025 का ग्रैंड फिनाले आज (हैदराबाद) में आयोजित हो रहा है। इस बार भारतीय दर्शकों के लिए यह मौका और भी खास है क्योंकि भारत की तरफ से नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड के खिताब की दौड़ में शामिल हैं। नंदिनी ने टॉप-40 में अपनी जगह बना ली है और Miss World Top Model का टाइटल भी जीत चुकी हैं। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह भारत के लिए 7वीं बार मिस वर्ल्ड का ताज जीत पाएंगी?

अब तक ये 6 भारतीय महिलाएं बन चुकी हैं Miss World

भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक 6 बार यह खिताब अपने नाम किया है। आइए जानते हैं उन भारतीय महिलाओं के बारे में जिन्होंने यह खिताब जीता और भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

 रीता फारिया (1966)

रीता फारिया मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला थीं। वह एक डॉक्टर थीं और उन्होंने मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान यह खिताब जीता था।

PunjabKesari

 ऐश्वर्या राय बच्चन (1994)

साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक मानी जाने वाली मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी नाम कमाया।

डायना हेडन (1997)

डायना हेडन साल 1997 में मिस वर्ल्ड बनीं। वह एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर थीं और ब्यूटी के साथ-साथ ग्रेस और आत्मविश्वास की मिसाल मानी जाती हैं।

 युक्ता मुखी (1999)

कर्नाटक की युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया था और ब्यूटी कॉन्टेस्ट के साथ पढ़ाई में भी आगे थीं।

 प्रियंका चोपड़ा (2000)

साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने ग्लोबल स्तर पर एक्टिंग करियर बनाया और आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती हैं।

मानुषी छिल्लर (2017)

मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड जीतकर 17 साल बाद भारत को यह खिताब दिलाया। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘पृथ्वीराज सम्राट’ से डेब्यू किया था।

Miss World 2025 में भारत की उम्मीद – नंदिनी गुप्ता

नंदिनी गुप्ता, जो कि राजस्थान के कोटा शहर से हैं, ने Miss India World 2023 का खिताब जीतकर Miss World 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाया है। 21 साल की नंदिनी ने एक छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। इस साल का Miss World इवेंट हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया जा रहा है, जहां नंदिनी ने टॉप 40 में जगह बनाकर और मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल टाइटल जीतकर उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। अब सबकी नजरें आज के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं। क्या नंदिनी भारत को सातवीं बार Miss World का ताज दिला पाएंगी?

भारत की सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड मंच पर हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। अब बारी है नंदिनी गुप्ता की, जो इतिहास रच सकती हैं। उन्हें पूरे देश से शुभकामनाएं मिल रही हैं। Miss World 2025

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static