नाग पंचमी पर चखें मीठी-मीठी खीर का स्वाद

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 09:42 AM (IST)

इस साल नाग पंचमी की शुभ तिथि 13 अगस्त को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन खीर जरूर खानी चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए खीर की रेसिपी लेकर आए है। जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

चावल- 1/4 कप
दूध- 5 कप
चीनी- 1/4 कप
इलाइची- 5
केसर- चुटकीभर
सूखे मेवे- जरूरत अनुसार (कटे हुए)

PunjabKesari

वि​धि

. सबसे पहले पैन में चावल और दूध उबालें।
. इसे हल्की आंच पर चावल के पकने व दूध गाढ़ा होने तक पकाएं।
. अब इसमें इलायची पाउडर, चीनी और सूखे मेवे मिलाएं।
. खीर को लगातार चलाते हुए पकाएं।
. इसे चीनी घुलने व खीर गाढ़ी होने तक पकाएं।
. तैयार खीर को सर्विंग डिश में निकालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Related News

static