कीवी और खीरा Gatorade Drink
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 03:16 PM (IST)
नारी डेस्क : गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में कीवी और खीरे से बना यह हेल्दी गेटोरेड ड्रिंक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह न सिर्फ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है, बल्कि प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी करता है। स्वाद में ताजगी से भरपूर यह ड्रिंक आपको पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव बनाए रखता है।
Serving - 3

सामग्री
कीवी – 100 ग्राम
खीरा – 110 ग्राम
शहद – 1 छोटा चम्मच
नारियल पानी – 350 मिलीलीटर
क्रश्ड आइस (बर्फ)
खीरा – सजाने के लिए
कीवी – सजाने के लिए
बनाने की विधि
1. एक ब्लेंडर में 100 ग्राम कीवी, 110 ग्राम खीरा, 1 छोटा चम्मच शहद और 350 मिलीलीटर नारियल पानी डालें। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और मिश्रण को छानकर एक जार में निकाल लें।
2. सर्विंग ग्लास में क्रश्ड आइस डालें और तैयार ड्रिंक उसमें भरें।
3. ऊपर से खीरे और कीवी के स्लाइस से गार्निश करें।
4. ठंडा-ठंडा सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

