बालों के लिए Natural कंडीशनर है सरसों का तेल, जानें इसके अनेक फायदे
punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 10:58 AM (IST)
आपने दादी-नानी को बालों के लिए सरसों के तेल इस्तेमाल करते हुए जरुर देखा होगा। ये एक तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये आपके बालों की कई सारी समसयाओं को दूर करने का काम करता है। आईए जानें इसके लाभ।
बालों की अच्छी ग्रोथ
सरसों के तेल में आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे ए,डी,ई और के पाए जाते हैं जो बालों की अच्छी ग्रोथ और हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

बालों को कंडीशन करें
कंडीशनिंग की कमी के चलते बालों की चमक और नमी कम हो जाते हैं। ये तेल आपको बालों को मॉइस्चराइज रखता है और प्राकृतिक रुप से कंडीशन करता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
सरसों के तेल के इस्तेमाल से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।
ड्रैंडफ से बचाएं
इस तेल में एरिक एसिड और एएलए जैसे तत्व बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ को रोकने में मदद करते हैं। ये स्कैल्प के फंगस को हटाता है और ड्रैंडफ को रोकता है।

बालों को मजबूत बनाएं
बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए सरसों का तेल बहुत फायदेमंद है। ये बालों को सभी जरुरी पोषक तत्व प्रदान करके जड़ों से मजबूत बनाता है।
बालों में सफेदी
बहुत से लोग समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान रहते हैं। बालों में सरसों के तेल के इस्तेमाल से बालों के सफेद होने की समस्या कम होती है।
बालों को मिलता है जरुरी पोषण
सरसों का तेल हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है। इसके अंदर आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे ए, डी, ई और के सहित सभी सभी जरुरी मिनरल होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं।

तो आप भी घने और मजबूत बालों को लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

