सिर्फ 7 दिनों तक पिएं गुड़ का पानी और देखें कमाल, जानिए सेहत से जुड़े अद्भुत फायदे!

punjabkesari.in Sunday, Dec 07, 2025 - 11:12 AM (IST)

 नारी डेस्क: सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जो चीज़ सबसे ज्यादा असर दिखाती है, वह है गुड़ का पानी (Jaggery Water)। गुड़ प्राकृतिक मिठास वाला होता है और इसे गन्ने के रस से बनाया जाता है, इसलिए यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ भी करते हैं और कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप लगातार 7 दिनों तक इसका सेवन करते हैं, तो शरीर में काफी बदलाव दिखाई देने लगते हैं।

खून की कमी दूर करने में मदद करता है

गुड़ का पानी शरीर में खून की कमी दूर करने में असरदार माना जाता है। जब आप इसे रोज़ पीते हैं तो यह शरीर से गंदगी और टॉक्सिन निकाल देता है। इससे खून साफ होने लगता है और हेमोग्लोबिन बढ़ने लगता है। जिन लोगों को हमेशा कमजोरी, चक्कर या थकान महसूस होती है, उन्हें यह बेहद फायदा करता है। 7 दिनों के अंदर ही शरीर हल्का और एनर्जी से भरा महसूस होने लगता है।

स्किन की समस्याएं कम करता है

गुड़ और गुनगुना पानी मिलकर स्किन को अंदर से साफ करते हैं। यह एक तरह की नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है, जो शरीर में जमी गर्मी और गंदगी को बाहर निकाल देती है। जब शरीर साफ होता है, तो उसके असर चेहरे पर दिखने लगते हैं। नियमित सेवन से मुंहासे, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बे कम होते हैं। स्किन पर एक नेचुरल ग्लो आता है और चेहरा पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिखने लगता है।

लिवर को मजबूत और हेल्दी बनाता है

गुड़ में ऐसे मिनरल्स होते हैं जो लिवर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह लिवर को साफ करता है और उसे बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या होती है, उन्हें गुड़ का पानी पीने से खास फायदा मिल सकता है। जब लिवर सही काम करता है, तो पाचन भी अच्छा रहता है और शरीर में सूजन की परेशानियां कम हो जाती हैं। 7 दिनों तक इसका सेवन लिवर फंक्शन को बेहतर करने में मदद करता है।

पीरियड्स का दर्द और मूड स्विंग कम करता है

गुड़ में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं। इसलिए यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। पेट में ऐंठन, कमजोरी और चिड़चिड़ापन भी इससे कम होने लगता है। कई महिलाओं को डॉक्टर भी पीरियड्स के समय गुड़ का काढ़ा या गुड़ का पानी पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से राहत देता है और शरीर को गर्म रखता है।

पाचन को बेहतर करता है और कब्ज से राहत देता है

गुड़ पानी के साथ मिलकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। जिन लोगों को रोज़ सुबह पेट साफ नहीं होता या गैस और एसिडिटी की परेशानी रहती है, उन्हें यह पानी बहुत आराम देता है। 7 दिनों तक इसका सेवन करने से पाचन सुधरता है और पेट हल्का महसूस होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है और ठंड से बचाता है

गुड़ की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को सर्दी के मौसम में प्राकृतिक रूप से गर्म रखता है। इसे सुबह खाली पेट पीने से गले में जमा कफ ढीला होता है और बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम की परेशानी कम हो जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे बीमारी जल्दी नहीं लगती।

गुड़ का पानी कैसे बनाएं? (बहुत आसान तरीका)

एक गिलास पानी लें और उसे पैन में डालकर हल्का गर्म कर लें। अब इसमें एक छोटा टुकड़ा गुड़ डालें और तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरा घुल न जाए। उसके बाद इसे छानकर एक गिलास में डाल लें। इसे हल्का गर्म या सामान्य तापमान पर भी पिया जा सकता है।
सबसे बेहतर समय — सुबह खाली पेट।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static