ना हड्डियों की बीमारी ना विटामिन की कमी फिर भी मसल पेन क्यों रहता है?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 03:54 PM (IST)

नारी डेस्क: मांसपेशियों में लगातार दर्द की समस्या कई लोगों को परेशान करती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि इसका कारण विटामिन की कमी या हड्डियों की कोई बीमारी हो सकती है। लेकिन कई बार, इन दोनों चीजों का स्तर बिल्कुल सही होने के बावजूद मसल पेन बना रहता है। इस समस्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इससे कैसे राहत पाई जा सकती है, इसका खुलासा मैक्स हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक एक्सपर्ट डॉ. अखिलेश यादव ने किया।

मसल पेन के मुख्य कारण

लंबे समय तक एक ही पोज़िशन में बैठना

आजकल ऑफिस वर्क या घर से काम करते समय कई लोग घंटों एक ही पोज़िशन में बैठे रहते हैं। लैपटॉप या मोबाइल पर झुकी हुई गर्दन, पीठ और कंधों पर दबाव डालती है। इससे मसल्स लगातार तनाव में रहते हैं और दर्द पैदा होता है। सही पोस्चर ना अपनाने पर यह समस्या और बढ़ जाती है।

PunjabKesari

मानसिक तनाव और नींद की कमी

मानसिक तनाव भी मसल पेन का एक बड़ा कारण हो सकता है। तनाव की वजह से शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे मांसपेशियां लगातार टाइट रहती हैं और दर्द महसूस होता है। साथ ही नींद की कमी भी मसल्स को रिपेयर होने से रोकती है, जिससे दर्द लगातार बना रहता है।

 डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)

शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी मसल पेन का कारण बन सकती है। पानी की कमी से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द महसूस होता है। यह समस्या गर्मी के मौसम में या अधिक पसीना निकलने पर ज्यादा बढ़ जाती है। एथलीट्स में भी यही कारण मसल पेन का मुख्य कारण बनता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: कैंसर की ये 17 दवाएं हुई सस्ती, मरीजों को बड़ी राहत- यहां देख लें पूरी लिस्ट

मसल पेन से राहत पाने के आसान उपाय

मांसपेशियों में दर्द को कम करने के लिए कुछ सरल बदलाव अपनाए जा सकते हैं

सही पोस्चर अपनाएं – कभी भी 1 घंटे से अधिक समय तक एक ही पोज़िशन में न बैठें।

रोज़ाना हल्की स्ट्रेचिंग – मसल्स को रिलैक्स रखने के लिए दिन में कुछ हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करें।

पर्याप्त पानी पीएं – दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

पूरा आराम और नींद लें – मसल्स के रिपेयर और रिलैक्सेशन के लिए 7–8 घंटे की नींद जरूरी है।

PunjabKesari

मसल पेन अक्सर बड़ी बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन यह रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है। सही पोस्चर, पर्याप्त पानी, स्ट्रेचिंग और अच्छी नींद अपनाकर आप मसल पेन से राहत पा सकते हैं। अगर दर्द लगातार बना रहे, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static