'तारक मेहता फेम' मुनमुन दत्ता का हुआ एक्सिडेंट, घुटने में लगी गंभीर चोट
punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 05:34 PM (IST)

टीवी का पॉपुलर सीरियर तारक मेहता फैंस के दिलों पर राज करता है। लंबे समय से चलने वाले इस शो को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है। हाल ही में सीरियल की फेम बबिता जी यानी की मुनमुन दत्ता को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है। खुद एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस जर्मनी में छुट्टियां बिताने गई थी।
इंस्टा स्टोरी कर दी फैंस को जानकारी
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। मुनमुन ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि - 'मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट् जर्मनी में हो गया है। मेरे लेफ्ट घुटने पर बहुत ही बुरी चोट आई है। मुझे अपना ट्रिप छोड़कर घर में लौटना पड़ रहा है।' साथ ही एक्ट्रेस ने पोस्ट के अंत में टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। इस खबर को पढ़कर उनके फैंस एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।
स्विटजरलैंड में भी कर चुकी थी ट्रैवल
आपको बता दें कि एक्ट्रेस जर्मनी से पहले स्विंटजरलैंड भी घूमने गई थी। उन्हें जर्मनी में गए अभी दो ही दिन हुए थे। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की थी। स्विटजरलैंड के हसीन नजारे ऊंचे, ऊंचे पहाड़, झील किनारे घूमते हुए उन्होंने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही थी। लेकिन एक्सीडेंट के कारण उन्हें ट्रिप को बीच में छोड़कर ही वापस आना पड़ रहा है।
चंपका चाचा को भी लगी थी चोट
गौरतलब है कि इससे पहले शो के चंपक चाचा यानी की एक्टर अमित भट्ट को भी शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। एक सीन में उन्हें दौड़ना पड़ था और वह नीचे गिर गए थे। नीचे गिरने के बाद उनके पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद डॉक्टर ने एक्टर को रेस्ट करने की सलाह दी थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अरुणाचल के एथलीटों को वीजा न मिलने पर खेल मंत्री का सख्त रूख, एशियाई खेलों के लिए चीन दौरा रद्द किया

Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

पहली बार रखने जा रहे हैं Radha Ashtami का व्रत, तो जाने लें ये नियम

UP Crime: बाराबंकी में जमीन विवाद के चलते युवक की हत्या, चचेरे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली