मस्कारा लगाते ही चिपक जाती हैं पलकें, ये आसान ट्रिक आएगी काम
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 06:00 PM (IST)
नारी डेस्क : आंखों को बड़ा, खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए मस्कारा मेकअप का जरूरी हिस्सा है। लेकिन कई बार इसे लगाते ही पलकें आपस में चिपक जाती हैं और पूरा आई मेकअप बिगड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। मस्कारा बदलने से पहले आप चम्मच और लूज पाउडर का यह आसान मेकअप हैक ट्राई कर सकती हैं। इससे पलकों को लिफ्ट देने और उन्हें ज्यादा घना दिखाने में मदद मिल सकती है।
चम्मच से दें पलकों को परफेक्ट लिफ्ट
मस्कारा लगाने से पहले पलकों को हल्का कर्ल करने से आंखों का लुक ज्यादा खुला हुआ नजर आ सकता है। इसके लिए एक साफ छोटी चम्मच लें और उसके पिछले हिस्से को ऊपरी पलक के पास रखें। ध्यान रखें कि पलकों के बाल चम्मच के किनारे से बाहर की तरफ रहें। अब चम्मच को हल्के हाथ से पकड़ते हुए पलकों पर मस्कारा लगाएं। इससे मस्कारा सीधे पलकों पर लगेगा और आंखों के आसपास काले निशान पड़ने की संभावना कम हो सकती है।

लूज पाउडर से बढ़ाएं पलकों का वॉल्यूम
अगर आप पलकों को ज्यादा थिक और वॉल्यूमिनस दिखाना चाहती हैं तो लूज पाउडर की मदद ले सकती हैं। इसके लिए मस्कारा की पहली कोट लगाने के बाद एक साफ आईशैडो ब्रश से बहुत थोड़ी मात्रा में ट्रांसलूसेंट पाउडर लें। इसे पलकों पर बेहद हल्के हाथ से लगाएं और ध्यान रखें कि पाउडर आंखों के अंदर न जाए। इसके बाद मस्कारा की दूसरी पतली कोट लगाएं। इससे पलकों पर ज्यादा वॉल्यूम नजर आ सकता है।
यें भी पढ़ें : आम हल्दी से अलग दिखती है ये नीली हल्दी, जानें सेहत के लिए क्यों है इतनी खास
स्पून और पाउडर हैक के फायदे
चम्मच का इस्तेमाल करते समय मस्कारा आंखों के आसपास फैलने से बच सकता है, जिससे आई मेकअप ज्यादा साफ-सुथरा दिखता है। वहीं, पाउडर की हल्की लेयर पलकों पर मौजूद नमी को कम करने में मदद कर सकती है और दूसरी कोट को बेहतर तरीके से सेट करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, आंखों के आसपास किसी भी पाउडर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। बहुत ज्यादा पाउडर न लगाएं और अगर आंखों में जलन या परेशानी हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।

