MTV की फेमस VJ का ब्रेस्ट कैंसर से हुआ निधन, जांच में देरी बनी मौत की वजह
punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 01:35 PM (IST)

नारी डेस्क: MTV की जानी-मानी VJ और टीवी होस्ट आनंदा लुईस का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर उनके परिवार ने 11 जून को सोशल मीडिया पर दी। आनंदा की बहन लक्ष्मी ने एक भावुक पोस्ट में बताया कि अब वे दर्द और बीमारी से आजाद हो चुकी हैं। MTV ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से आनंदा लुईस को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।
कैसे बढ़ा कैंसर, खुद किया था खुलासा
आनंदा लुईस ने साल 2020 में खुद ही अपने कैंसर का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी करवाने में देरी कर रही थीं क्योंकि उन्हें रेडिएशन से डर लग रहा था। इस वजह से उनका कैंसर स्टेज 3 से बढ़कर स्टेज 4 तक पहुंच गया था। उन्होंने अपने अनुभव से लोगों को भी चेतावनी दी थी कि वे उनकी गलती न दोहराएं और समय पर जांच और इलाज कराएं।
We’re saddened to learn of the passing of beloved MTV VJ, Ananda Lewis. Through her on-air hosting and interviews, Ananda helped raise a generation of music fans. Our thoughts are with her family & loved ones. pic.twitter.com/7hMq56GLDR
— MTV (@MTV) June 12, 2025
ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का रेड अलर्ट : 12 जून को भीषण गर्मी से जलेगा उत्तर भारत, 13 जून से मिल सकती है राहत
MTV में किया था करियर की शुरुआत
आनंदा लुईस ने 1997 में MTV में काम शुरू किया था और ‘Total Request Live’ और ‘Hot Zone’ जैसे लोकप्रिय शो होस्ट किए थे। उन्होंने अपना खुद का टॉक शो भी किया था, जो काफी पसंद किया गया।
फैंस और इंडस्ट्री में गहरा शोक
उनका निधन सुनकर उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग बहुत दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह दुखद खबर बताती है कि बीमारी की सही समय पर पहचान और इलाज कितना जरूरी होता है। आनंदा लुईस की कमी टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री में हमेशा महसूस होगी।