आत्मनिर्भर भारत! महिलाएं बना रहीं 'देसी' गणेश जी, गोबर से तैयार हो रहीं मूर्तियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 04:52 PM (IST)

भारत में त्यौहारों का सीजन शुरु हो चुका है। जहां लोग फेस्टिवल्स लोगों के लिए खुशियां लेकर आया है वहीं गरीब लोगों के लिए आजीविका का साधन भी बन गया है। जी हां, कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई गरीब लोगों की कमाई के साधन छूट गए थे। वहीं अब त्यौहारों में लोग को रोजी-रोटी कमाने का मौका मिल रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश की महिलाएं कमाई के लिए गणेश चतुर्थी पर गोबर की मूर्तियां बनाकर बेच रहीं है।

गोबर से बना रहीं भगवान गणेश की प्रतिमा

जी हां, मध्य प्रदेश, सतना जिले में बांधी मौहार गांव की महिलाएं साथ मिलकर गोबर से मूर्तियां तैयार करवाकर मार्केट में उपलब्ध करवा रहीं है। यहां तक कि महिलाएं गोबर से ही गमले भी बना रही हैं। यह काम करीब 15 दिनों से चल रहा है।

PunjabKesari

कैसे बना रहीं गोबर से मूर्तियां

मूर्ति तैयार कर रही एक महिला विमला दाहिया ने बताया किवह पहले गोबर को सूखाकर कंडे बनाती हैं और फिर उसे सूखाकर बारीक पीस लेती हैं। इसके बाद वो उसमें पानी, थोड़ा पाउडर मिलाकर मूर्ति, दीए का आकार देती हैं।

PunjabKesari

दीपावली के लिए भी तैयार कर रहीं सामान

मछुआ स्व-सहायता समूह से जुड़ीं यह महिलाएं सिर्फ गणेश चतुर्थी के लिए मूर्तियां ही नहीं बल्कि दीपावली के लिए भी सामान तैयार कर रही हैं। जी हां, मध्य प्रदेश की यह महिलाएं दीपावली के लिए गोबर से ही देवी लक्ष्मी की मूर्तियां, दीए, शुभ-लाभ जैसी कई चीजें बना रहीं है। यहां तक कि महिलाओं ने दीपावली के लिए गोबर से ॐ भी तैयार किए हैं।

PunjabKesari

सिर्फ 250 रुपए है कीमत

मूर्ति बना रही महिलाओं ने सतना जिले में ही एक दुकान खोली है, जहां वो शुभ-लाभ, ओम और दीया और गणेश मूर्तियां बेच रही हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 250 रुपए है। वहीं गोबर से बने गमले की कीमत मात्र 100 रुपए है। समूह से जुड़ी इन महिलाओं के पास खेती-बाड़ी या परिवार चलाने का कोई साधन नहीं है। मगर, इस समुह से जुड़ने के कारण इनकी अच्छी कमाई हो रही है। सिर्फ सतना में ही अब तक इस समूह से करीब 58,012 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। यही नहीं प्रशासन भी मूर्तियां बेचने में महिलाओं की सहायता में जुटी हुई हैं।

PunjabKesari

क्यों फायदेमंद है गोबर की मूर्तियां?

दरअसल, गाय का गोबर ना सिर्फ धार्मिस दृष्टि से शुद्ध माना जाता है बल्कि इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान होता। दरअसल, आप घर पर ही भगवान गणेश का विसर्जन कर गोबर को खाद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि मूर्तियां बनाने के लिए किसी भी तरह का केमिकल यूज नहीं की जा रहा इसलिए यह पौधों के लिए काम आ सकती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static