Mouni Roy की शादी का पूरा हुआ 1 महीना, एक्ट्रेस ने पति संग शेयर किए रोमांटिक तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 06:26 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ 27 जनवरी शादी के बंधन में बंध गई। मौनी ने दूबई के बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार के साथ गोवा में सात फेरे लिए थे। कपल ने दक्षिण भारतीय और बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी। आज यानी 27 फरवरी को शादी का पहला महीना पूरा होने पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

मौनी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति सूरज नाम्बियार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की। इन फोटोज में कपल बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। साथ ही ये तस्वीरें दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर कर रही है। एक्ट्रेस ने कुल 8 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से 3 में वे अकेली और बाकी की तस्वीरों में पति सूरज नाम्बियार के साथ नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

कपल की प्यारी केमिस्ट्री

न्यूली मैरिड कपल की इन फोटोज में दोनों की प्यार केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों ही एक साथ बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।

हनीमून की तस्वीरें भी की थीं शेयर

बता दें, मौनी ने शादी के बाद अपने हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

 

छोटे पर्दे से की शुरुआत

मौनी रॉय ने छोटे परदे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से एक्टिंग की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने 'देवों के देव महादेव' और 'नागिन' जैसे शो में बेहतरीन किरदार निभाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके साथ ही वे कई और फिल्मों में भी नजर आई और काम कर रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static