शादी के लिए जलाए दीयों ने किया घर तबाह, बेटे के बारात चढ़ने से पहले मां की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 11:14 AM (IST)
नारी डेस्क: सोमवार को विले पार्ले इलाके में एक 13 मंज़िला बिल्डिंग में उनके फ्लैट में आग लगने से 63 साल की एक महिला की मौत हो गई और उनकी 34 साल की भतीजी घायल हो गईं। यह घटना महिला के बेटे की शादी के कुछ घंटे पहले हुई। शादी की खुशी में जलाया गया दिये घर में मातम का कारण बन गया। किसी को क्या मालूम था कि रोशनी के लिए जलाए गए दिए सब कुछ तबाह कर देंगे।
यह भी पढ़ें: छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाने वाले एक्टर का अचानक हुआ निधन
आग सुविधा पर्ल बिल्डिंग में सातरा परिवार के फ्लैट में सुबह 9.51 बजे लगी। यह फ्लैट उस बिल्डर के परिवार का है जिसने यह ऊंची बिल्डिंग बनाई थी। यह घटना तब हुई जब सातरा परिवार के सभी सदस्य बिल्डिंग के परिसर में पूजा-पाठ कर रहे थे। अगले दिन बारात जानी थी इसके लिए पूरे घर को लाइटों और दीयों से सजाया गया था। हवा में पर्दे उड़े और दीये से पर्दों में आग लग गई जो देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई।
यह भी पढ़ें: पत्नी सुनीता आहूजा के बयान से शर्मिंदा हैं गोविंदा!
ऐसे में दूल्हे की मां और उनकी भतीजी अनेरी फ्लैट की ओर दौड़ीं। सातरा अंदर फंस गईं जबकि अनेरी को मामूली चोटें आईं और वह बच गईं। चूंकि 63 साल की सातरा अस्थमा की मरीज थीं, इसलिए दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि बिजली के तार, फिटिंग, फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, सजावटी सामान और रसोई की फॉल्स सीलिंग सब तबाह हो गए। मुंबई फायर ब्रिगेड की कम से कम पांच फायर इंजन और दूसरी गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग बुझाई। जिस घर में आज बारात निकलनी थी वहां अब अर्थी निकलेगी।

