Miss World 2025 की विजेता बनीं थाईलैंड की सुचाता चूंग्सरी, दुनिया को मिली 72वीं ‘विश्व सुंदरी’
punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 10:39 AM (IST)

नारी डेस्क: भारत की धरती पर इस बार 72वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2025) आयोजित किया गया, जिसमें थाईलैंड की सुंदर सुचाता चूंग्सरी (Suchata Chuangsri) ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीतकर दुनिया को 72वीं ‘विश्व सुंदरी’ से नवाज़ा। यह प्रतियोगिता तेलंगाना, भारत में हुई जहां दुनियाभर की खूबसूरत प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
ताज पहनाया पूर्व विजेता ने
मिस वर्ल्ड 2025 का ताज थाईलैंड की सुचाता चूंग्सरी के सिर 2024 की मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहना। इस मौके पर क्रिस्टीना ने एक भावुक भाषण भी दिया, जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की CEO जूलिया मोर्ले का धन्यवाद किया और बताया कि इस खिताब ने उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव लाए।
थाईलैंड की सुचाता चूंग्सरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया है। यह 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता थी जो भारत में आयोजित हुई।
— Nari (@NariKesari) June 1, 2025
.
.
.#MissWorld2025winner #SuchataChuangsri #MissWorldIndia2025 pic.twitter.com/dqenlwB4yQ
भारत की तरफ से नंदिनी गुप्ता ने दिखाया जलवा
भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता ने हिस्सा लिया। उन्होंने सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाई और टॉप 20 में भी स्थान हासिल किया, लेकिन टॉप 5 में जगह नहीं बना पाईं। भारत के लिए यह एक गर्व की बात थी कि उन्होंने इतनी बड़ी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया।
भारत में लगातार दूसरी बार हुआ आयोजन
यह लगातार दूसरी बार है जब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भारत में हुई है। पिछले साल यानी 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का आयोजन भी भारत में हुआ था। इस बार की प्रतियोगिता में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे सोनू सूद, चिरंजीवी, ईशान खट्टर और राणा दग्गुबत्ती भी उपस्थित रहे और इस आयोजन को खास बनाया।
72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में थाईलैंड की सुचाता चूंग्सरी ने दुनियाभर की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ा खिताब जीता। भारत की धरती पर यह आयोजन एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने देश का नाम गर्व से रोशन किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी खूबियों का परिचय दिया और दुनिया को दिखाया कि सुंदरता के साथ-साथ प्रतिभा और आत्मविश्वास भी कितना महत्वपूर्ण होता है।