इस दिशा में लगा होगा आईना तो घर में रहेगा कलेश!

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 03:57 PM (IST)

आईना हर घर में मौजूद होता है जिसकी मदद से ही हम खुद को निहार पाते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर यह आईना गलत दिशा में लगा हो तो घर में क्लेश का कारण भी बन जाता है। जी हां, वास्तु के अनुसार, यदि आपके घर में आइना सही दिशा में नहीं लगा तो आपके लिए मुसीबत भी खड़ी हो सकती है। आइए जानते हैं शीशे से जुड़े कुछ छोटे-छोटे वास्तु टिप्स...

 

दर्पण में ना दिखे आपका बेड

वास्तु के अनुसार यदि पति-पत्नि अपने बेड के सामने शीशा लगाते हैं तो उनके बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके खुशहाल जीवन में लड़ाई-झगड़ा या फिर मन मुटाव न हो तो आपका बेड शीशा में दिखाई नहीं देना चाहिए।

Image result for mirror in front of bed,nari

ड्राइंग रुम में शीशा

ड्राइंग रुम की दक्षिण दीवार पर आइना लगाएं। आइऩा अगर गोल आकार का हो तो ज्यादा शुभ होगा।

टूटा हुआ शीशा

घर में टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। शीशे के साइज चाहे छोटा हो या फिर बड़ा, उसके ऊपर कोई दरार नहीं होनी चाहिए।

Image result for broken mirror,nari

शीशे का टूटना

भले घर में टूटा हुआ आइऩा नहीं रखना चाहिए, मगर यह बात भी सच है कि अगर कांच का कोई गिलास टूट जाए या फिर कुछ और चीज जो कांच की हो तो टूट जाए, वास्तु के अनुसार कांच का टूटना शुभ माना जाता है। ऐसा होने से आपके ऊपर आने वाली बला असल में टल चुकी होती है।

तीखे-नुकीले दर्पण ना रखें

घर की सुख-शांति के लिए तीखे आकार के दर्पण घर में नहीं लगाने चाहिए। इसका असर घरवालों की सेहत पर पड़ता है। कुछ वास्तु सलाहकारों के अनुसार, यदि रात को सोने से पहले आप घर का चाहे एक ही शीशा ढककर सोते हैं, तो ऐसा करने से आपके घर पर किसी चीज का बुरा साया नहीं मंडराता।

 

तो ये थे आइऩे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन की परेशानियों से राहत पा सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static