शहद और दही पैक है मीरा की फ्लाॅलेस स्किन का राज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 02:44 PM (IST)

हर लड़की चमकती-दमकती और स्मूद त्वचा चाहती है। लेकिन कैमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स और प्रदूषण त्वचा से ग्लो छीन लेते हैं जिससे स्किन डल दिखने लगती है। ऐसे में बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत से ग्लोइंग त्वचा पाने के टिप्स ले सकती हैं। वह कई बार सोशल मीडिया पर घरेलू नुस्खे शेयर कर चुकी हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं चमकदार और बेदाग त्वचा पाने के लिए उनके बताए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में...

PunjabKesari

घर पर बनाएं शहद, बेसन और दही का फेस मास्‍क: 

सबसे पहले 1 टेबलस्पून बेसन, 1 टीस्पून दही और 1 टीस्पून शहद को मिलाकर स्‍मूद पेस्‍ट तैयार करें। अब 20 मिनट के लिए इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। फेस वाॅश करने के बाद मॉइश्‍चराइजर जरूर लगाएं। आप चाहे तो रोजाना इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर समय ना हो तो फिर इसे हफ्ते में 2 बार इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

PunjabKesari

जानिए इस फेस मास्‍क को लगाने के फायदे: 

- बेसन त्‍वचा से अतिरिक्‍त तेल निकालकर चेहरे को साफ और मुलायम बनाता है। इसके साथ ही चेहरे पर मुंहासों की समस्‍या नहीं होती।

- दही त्‍वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ मॉइश्‍चराइज भी करता है। 

- शहद से मुंहासों के कारण आने वाली सूजन कम होती है। इसके साथ ही शहद में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स और एंटीबैक्‍टीरियल गुण त्‍वचा को हर इंफेक्‍शन से बचाते हैं। 

घर पर बनाएं कच्‍चे दूध और एवोकाडो का स्‍क्रब:

इसे बनाने के लिए 1 एवोकाडो को उबाल कर उसका गूदा निकाल लें। अब इस गूदे में 1 टेबलस्पून कच्‍चा दूध और 1 टीस्पून चीनी डालकर मिक्स करे। अब इसे चेहरे पर 10 मिनट तक हाथों रगड़ें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ये स्क्रब त्वचा में छुपी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इस स्क्रब को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। 

PunjabKesari

जानिए इस स्‍क्रब के फायदे: 

- ये फेस स्क्रब चेहरे के पोर्स में फंसी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे मुंहासे होने की स्मस्या से छुटकारा मिलता है। 

- एवोकाडो में फैटी एसिड होता है जो त्‍वचा की झुर्रियों को कम करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static