प्रदर्शन कर रहे किसानों की मदद के लिए आगे आए मीका सिंह, लोग कर रहे जमकर तारीफ

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 11:31 AM (IST)

केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के इस प्रदर्शन को लगभग 40 दिन से ज्यादा हो चला है लेकिन किसान अपनी मांगे वापिस लेने को तौयार नहीं हैं। वह लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। बहुत से स्टार्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और अपना पूरा समर्थन किसानों को दे रहे हैं। किसानों के हित में लगातार आवाज उठाने वाले मीका सिंह ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय काम किया है। 

PunjabKesari

किसानों को भेजी हजारों पानी की बोतलें 

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि इस ठंड में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें कईं तरह की समस्याएं भी आ रही हैं लेकिन वह पीछे हटने को तौयार नहीं है। हाल ही में किसानों के लिए सिंगर मीका सिंह ने हजारों पानी की बोतलें भेजी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मीका सिंह के इस कदम की लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 

किसानों का समर्थन करते हुए यह बोले मीका 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

किसानों के हित में आवाज उठाने वाले मीका सिंह ने कहा ,' किसान अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ रहे हैं। यह देश के लिए हैं। अगर देश के किसानों की देखभाल नहीं की गई तो पूरी फूड चेन गड़बड़ा जाएगी। किसानों, खासतौर से पंजाब के लोगों ने वास्तव में एक बहादुर चेहरा दिखाया है।

लोगों से की किसानों की मदद करने की अपील 

PunjabKesari

मीका सिंह ने इसके साथ ही लोगों से भी यह अपील की वह भी किसानों की मदद करें। मीका ने आगे कहा हम अपने तरीके से थोड़ा बहुत जो कुछ कर सकते हैं कर रहे हैं। मैं किसानों के साथ हूं और मैं यही उम्मीद करता हूं कि  सारी चीजें ही जल्द  ठीक हो और बात निष्कर्ष पर आए। किसानों को ठंड में मरता हुआ देखना असहनीय है। मैं सभी से आग्रह करता हूं की आगे आएं और किसानों की मदद करें।'
बता दें कि सिंगर मीका लगातार किसानों के हित में आवाज उठा रहे हैं इसके लिए तो उन्होंने कंगना को भी खूब खरी खोटी सुना दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static