Swayamvar Mika Di Vohti: चुन ली मीका ने अपनी दुल्हनिया, आकांक्षा पूरी के गले में डाली वरमाला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 11:21 AM (IST)

बॉलीवुड के सबसे मशहूर और ब्लॉकबस्टर स्टार मीका सिंह ने स्टार भारत पर अपना स्वंयवर शुरु किया था। मीका के स्वंयवर में दूर-दूर से लड़कियां उनकी दुल्हन बनने के लिए आई थी। पहले दिन से ही मीका के फैंस को इस बात का इंतजार की किस लड़की को सिंगर अपनी दुल्हन के रुप में चुनते हैं। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मीका ने बीती रात शो स्वंयवर मीका दी वोहटी में अपनी दुल्हनिया को चुन लिया है। मीका ने अपने हमसफर के रुप में कोई और नहीं बल्कि बरसों पुरानी दोस्त आकांक्षा पूरी को चुना है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस मीका के शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए गई थी। 

पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी आकांक्षा पुरी 

दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में मीका यहां दुल्हे के रुप में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, आकांक्षा पुरी भी पिंक कलर की लहंगे में भला की खूबसूरत दिख रहा है। एक्ट्रेस के हाथों में लगी हुई मेहंदी, कलीरे और चुड़ा उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। दोनों ने गले में पिंक कलर के फूलों की माला भी पहनी हुई है। 

PunjabKesari

नीत महल, प्रांतिका दास से ज्यादा पसंद आई आकांक्षा 

मीका के शो की तीन फाइनलिस्ट में नीत महल, प्रांतिका दास और आकांक्षा पूरी में से एक्टर ने आकांक्षा को अपनी हमसफर के रुप में चुना है। एक नामी वेबसाइट के अनुसार, मीका को बाकी दोनों लड़कियों प्रांतिका दास और नीत महल में से आकांक्षा ज्यादा पसंद आई है। उन्हें लगता है कि उनके लिए आकांक्षा से अच्छा कोई दूसरा पार्टनर नहीं हो सकता। 

PunjabKesari

करीब 10-12 साल से जानते हैं दोनों एक-दूसरे को 

आपको बता दें कि एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी और मीका सिंह का रिश्ता बहुत ही पुराना और खास है। दोनों एक-दूसरे को करीबन 10-12 साल से जानते हैं। इतना ही नहीं आकांक्षा और मीका ने हर कदम पर एक-दूसरे का साथ भी दिया है। दोनों में दोस्ती का गहरा रिश्ता है। यही रिश्ता प्यार में भी बदल गया है। इसलिए मीका सिंह ने अपनी वोटी के रुप में आकांक्षा पुरी को चुना है। 

PunjabKesari

हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं आकांक्षा 

आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मेंहदी और हल्दी के तस्वीरें भी साझा की थी। एक्ट्रेस ने अपने संगीत के लिए ब्लैक और हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस को मीका सिंह, गुरु रंधावा और बाकी अन्य मेहमानों के साथ भी डांस करते हुए देखा गया है। हल्दी की अगर बात करें तो आकांक्षा ने हल्के पीले रंग का लहंगा चोली और फूलों की सजावट वाले गहने पहने थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static