फिल्म से कम नहीं है 'स्लम प्रिसेंस ऑफ इंडिया' की कहानी, मुंबई के चौल से निकल कर बनीं मॉडल

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 05:07 PM (IST)

भाग्य भले ही आपका साथ देता हो लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है। जिंदगी की परिस्थितियां कई बड़े मौके देती है। बस उसे भुनाना आना चाहिए। ऐसी ही कुछ कहानी है मुंबई के स्लम में रहने वाली मलीशा खारवा की। जो आज सोशल इंफ्लूएंसर, कंटेट क्रिएटर और मॉडल हैं। मात्र 14 साल की उम्र में वो अपने पंखों को उड़ान दे रही हैं। इस काम में उनकी उम्र भी बाधा नहीं बन रही है। 

PunjabKesari

मैगजीन के कवर पेज पर आ चुकी हैं मलीशा खारवा

स्लम प्रिसेंस ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हो चुकीं मलीशा फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी आ चुकी हैं। साथ ही उन पर एक शार्ट फिल्म भी बन चुकी है। मलीशा की सक्सेस स्टोरी किसी परीकथा से कम नहीं। मलीशा मुंबई की झुग्गी में रहने वाली साधारण लड़की है। जिसके पिता घऱ चलाने के लिए बच्चों की पार्टी में जोकर बनकर जाते हैं। जिससे कि परिवार का पेट पलता है। मलीशा के परिवार में माता-पिता के साथ एक छोटा भाई भी है।

PunjabKesari

ऐसे आईं लाइमलाइट में

मलीशा की खोज हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन ने की है। द स्ट्रीट्स फिल्म के एक्टर रॉबर्ट फरवरी महीने में भारत आए थे। म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए भारत आए रॉबर्ट को मलीशा की कजिन बहन के साथ म्यूजिक वीडियो शूट करना था। लेकिन किसी वजह से वो शूटिंग नहीं हुई। इसके बाद रॉबर्ट की मुलाकात मलीशा से हुई। रॉबर्ट कहते हैं कि मलीशा से मुलाकात किसी फिल्मी सीन जैसी थी। झुग्गी के लोगों के बीच खड़ी मलीशा की सूरत देख कोई भी उन्हें पसंद कर सकता था। 

PunjabKesari

दो लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं मलीशा के

मलीशा के इंस्टाग्राम पेज भी बनाया गया है। जिसमे दो लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मलीशा ने कई सारे इंस्टाग्राम वीडियो एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन के साथ भी बनाए हैं। जिसमे वो हिंदी सिखाते दिख रही हैं। मलीशा मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक की पिकॉक मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी हैं। मलीशा के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी।

PunjabKesari

अब उन्हें बहुत सारे ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में मलीशा फैशन मैगजीन के कवर पर आई हैं। इसके अलावा मलीशा के इस सफर पर डॉक्यूमेंट्री बनी है। जिसका नाम है 'लिव योर फेयरी टेल'।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static