इस साल ये 8 कपल बने पेरेंट्स, वही इनके घर जल्द ही गूंजने वाली है किलकारियां

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 05:05 PM (IST)

मां-बाप बनना हर शादीशुदा कपल के लिए सबसे बेहतरीन पल होता है। इस साल कई कपल्स पेरेंट्स बने। वही कुछ जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। चलिए इस पैकेज में हम आपको उन्हें स्टार्स से मिलवाते हैं। पहले मिलिए उन स्टार्स से जो पेरेंट्स बन चुके हैं। 

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी दूसरी बार मां बनी। उनके घर प्यारी सी बेटी आई। वो सेरोगेसी की मदद से बेटी समीशा को घर लेकर आई।

अमृता राव

विवाह फेम एक्ट्रेस अमृता राव ने शादी के 4 साल बाद बेटे को जन्म दिया। साल 2016 में अमृता ने आरजे अनमोल से शादी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AMRITA RAO🇮🇳 (@amrita_rao_insta)

नताशा स्टानकोविक

एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक हार्दिक पांड्या की पत्नी है। नताशा और हार्दिक ने इसी साल जनवरी में सगाई की और कोरोना काल में ही शादी रचाई। दोनों एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। 

पूजा बनर्जी

सीरियल 'देवों के देव महादेव' से फेम हासिल करने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने बेटे को जन्म दिया। बता दें कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही  ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से शादी की थी। पूजा ने बताया था कि कुछ प्रॉब्लम्स के कारण उनकी डिलीवरी जल्दी हो गई।

एकता कौल

कई फेमस टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एकता कौल ने जून में बेटे को जन्म दिया था। बता दें कि साल 2018 में एकता और सुमीत ने शादी की थी। एकता सुमीत की दूसरी पत्नी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11)

मानसी शर्मा

टीवी एक्ट्रेस मानसी शर्मा और युवराज हंस इसी साल मई में एक बेटे के पेरेंट्स बने। युवराज ने सोशल मीडिया के जरिए खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की थी।

स्मृति खन्ना

सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही है' फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना भी एक बेटी की मां बन चुकी हैं। वह इन दिनों अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही है। 

सिखा सिंह

सीरियल  ‘कुमकुम भाग्य’ में नेगटिव रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सिखा सिंह ने जून में बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम अलायना सिंह शाह है।

चलिए अब आपको मिलवाते हैं उन स्टार्स से जो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

करीना कपूर खान 

एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली है। करीना का एक बेटा हैं तैमूर। करीना प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

अनुष्का शर्मा

लॉकडाउन के दौरान अनुष्का-विराट ने भी पेरेंट्स बनने का फैसला ले लिया। खबरों की मानें तो अनुष्का अगले साल जनवरी में अपने बच्चे को जन्म देगी। 

अनीता हसनंदानी

नागिन फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी प्रेग्नेंट हैं जी, हां अनीता और उनके पति अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटिड है। अनिता अक्सर बेबी बंप फ्लॉट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती है। 

गिन्नी चतरथ

कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। बता दें कि गिन्नी और कपिल पहले से एक बेटी के पेरेंट्स हैं। 

बबीता फोगाट

महिला पहलवान बबीता फोगाट भी मां बनने वाली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। कुछ समय पहले बबीता के बेबी शॉवर की तस्वीरें भी सामने आई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babita Phogat (@babitaphogatofficial)

जानकी पारेख

इश्कबाज एक्टर नकुल मेहता और जानकी पारेश के घर भी जल्द बच्चे की किलकारियां गुजने वाली है। हाल में ही जानकी की गोदभराई रस्म की तस्वीरें सामने आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static