Weekend Special Recipe: घर पर बच्चों के लिए बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पास्ता

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 10:29 AM (IST)

वीकेंड पर बच्चे कुछ स्पेशल खाने की जिद्द करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स उनके डिमांड को लेकर थोड़े कंफ्यूज हो जाते हैं। इस बार अगर आप भी बच्चों के लिए अलग रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला पास्ता बना सकते हैं। रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पास्ता आप बच्चों के लिए घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

पास्ता - 2 कप 
प्याज - 2-3
टमाटर - 1-2 
अदरक - 1 
मोजरेला चीज - 2 चम्मच 
चिली फ्लेक्स - 1 पैकेट 
एगलैस मेयोनीज - 1 टीस्पून 
हरा धनिया - 1 कप 
तेल - 3 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच 
टोमेटो सॉस - 1 कप 
पानी - 2 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी डालकर आप उसे गर्म कर लें। 
2. इसके बाद पानी जैसे उबलना शुरु हो जाए तो उसमें पास्ता डाल दें। 
3. पास्ता को 6-7 मिनट के लिए उबाल दें। उबालने के बाद छलनी की मदद से पास्ता का पानी निकाल लें। 
4. इसके बाद पास्ता के ऊपर पानी डालें और उसे अलग रख दें। अब अदरक, हरी मिर्च, टमाटर बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें। 
5. सारी चीजों को काटने के बाद एक मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें। 
6. ग्राइंड करने के बाद तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। 
7. एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद मिश्रण को तेल में डालकर भून लें। 
8. पेस्ट को 3-4 मिनट तक चलाएं और अच्छे से भून लें। 
9. भूनने के बाद इसमें एगलैस मेयोनीज, टोमेटो सॉस, चीज और लाल मिर्च पाउडर मिक्स कर लें। 
10. इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा सा नमक डालें। 
11. सारी सामग्रियों को अच्छे से पकने दें और फिर इसमें उबला हुआ पास्ता डाल दें। 
12. पास्ता डालने के बाद मसालों को करछी के साथ मिक्स करें। 
13. गैस की आंच कम कर दें और पास्ता को 4-5 मिनट के लिए पकाएं। 
14. आपका मसाला पास्ता बनकर तैयार है।  धनिया, मोजरेला चीज और चिली फ्लेक्स के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static