जानें, वृष राशि की लड़की के लिए किस राशि का लड़का होगा परफेक्ट मैच

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 12:14 PM (IST)

शादी के बंधन में बंधने से पहले बहुत सोच- विचार करने की जरूरत होती है। असल में, अपनी पूरी जिंदगी बीताने के लिए एक अच्छा पार्टनर मिलना बेहद जरूरी होता है। तभी आगे की जिंदगी खुशनुमा और अच्छे से बीत सकती है। नहीं तो सारा जीवन लड़ाई-झगड़ें और परेशानियों में ही कटेगा। इसलिए शादी के बंधन में बंधने से पहले लड़का-लड़की की कुंडलिया मिलाई जाती है। ऐसे में कुंडली के 36 गुणों में से आधे गुण भीा मिल जाए तो शादी सफले की संभावना होती है। तो चलिए आज हम राशि आपको वृष राशि की लड़कियों के बारे में बताते हैं कि इनको शादी के लिए किस राशि के लड़के को चुनना चाहिए। ताकि इनकी मैरिड लाइफ सफल रह सके।

nari,PunjabKesari

जब दोनों वृष राशि के हो

दोनों एक राशि के होने से स्वाभिक है कि दोनों का नेचर एक जैसा होगा। ऐेसे में ये दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छे से समझने वाले होते हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे के प्रति जल्दी ही आकर्षित होंगे। मगर वृष राशि के लड़के हर काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना सही समझते है। मगर इसके नपरित वृष राशि की लड़कियां हर चीज में थोड़ी जल्दबाजी करती है। ऐेसे में इनमें थोड़ी- बहुत नोंक- झोंक हो सकती है। पर इसे मीठी तकरार कहा जाएगा। बात इनके विवाहिक जीवन की करेें तो एक राशि के होने से ये दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ बेस्ट होती है। 

वृष लड़की और मेष लड़का

मेष राशि के लड़के स्वाभिमानी नेचर के होनसे किसी के आगे झुकना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। वहीं बात अगर वष राशि की लड़कियों की करें तो इन्हें अपनी खूबसूरती पर बहुत ही अंहकार होता है। ऐसे में ये दोनों ही किसी के मुताबिक चलने की जगह अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ में ज्यादा मिठास नहीं होती है। हां अगर कहीं ये दोनों एक-  दूसरे के साथ थोड़ा समझौता करने की सोचे तो इनका विवाहिक जीवन काफी हद तक सफल हो सकता है।

nari,PunjabKesari

वृष लड़की और मिथुन लड़का

वृष राशि की लड़कियां हर काम को अपने हिसाब से धीमी गति और सही तरीके से करना पसंद करती है। साथ ही इन्हें दूसरों पर रौब डालकर काम करवाने की आदत होती है। मगर इनके विपरित मिथुन राशि के लड़के मेहनती व लग्नशील होने से अपनी लगन और ईमानदारी से हर काम को करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इन राशियों के लोगों में शादी के बाद अनबन रहती है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि ये दोनों अच्छे लाइफ पार्टनर नहीं बन सकते हैं।

वृष लड़की और कर्क लड़का

वृष राशि की लड़कियां अपने काम को सबसे आगे रखती है। वहीं दूसरी ओर कर्क राशि के लड़के थोड़े चंचल व शरारती स्वभाव के होते हैं। इन्हें सभी के साथ हंसकर बात करना और वृष राशि की लड़कियों को तंग करना बेहद अच्छा लगता है। मगर इनके इस स्वभाव के कारण वृष राशि की लड़कियां इनसे थोड़ा चिढ़ जाती है। मगर बात इस प्यार भरी नोंक-झोंक के चलते इनकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी और सुखमय बीतती है।

nari,PunjabKesari

वृष लड़की और सिंह लड़का

सिंह राशि के लड़के गुस्से और अंहकार से भरे होते हैं। ऐसे में इनकी वृष राशि की लड़कियों से ज्यादा नहीं पटती है। सिंह राशि के लड़के हर बात, काम को बीच अपने अंहकार लाते हैं। साथ ही इन्हें हर चीज में दखलअंदाजी करने की काफी आदत होती है। वहीं वृष राशि की लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज, मिलनसार होने से सभी के साथ बना कर रखना पसंद करती है। वह अपने इस नेचर से सिंह राशि के लड़के के साथ अच्छा रिश्ता बनाने की बहुत कोशिश भी करती है। मर सिंंह राशि के लड़कों को इगो के आगे वे सफल नहीं हो पाती है। ऐसे में इस राशि के लोगों को विवाह करने से पहले सोच लेना चाहिए।

वृष लड़की और कन्या

इन दोनों राशि के लोगों में एक जैसे गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में इनकी आपस में काफी बनती है।  वृष राशि की लड़कियां  शादी के बाद अपनी जिम्मेवारियों को अच्छे से समझती और निभाती है। वे कन्या राशि के लड़के यानि अपने पार्टनर के परिवार का अच्छे से ध्यान रखती है। इसके साथ ही वह ऐसा ही बर्ताव अपने परिवार से करने के लिए कन्या राशि के लड़कों से उम्मीद करती है। दोनों का स्वभाव, पसंद, नापसंद आदि काफी हद तक एक जैसी होने से दोनों का रिश्ता गहरा और मजबूत बनता है। ऐसे में इनकी जोड़ी एकदम परफेकट जोड़ी कहलाती है।

वृष लड़की और तुला लड़का

इन दोनों राशियों के लोग एक-दूसरे से थोड़े अलग होते हैं। बात अगर प्यार की करें तो वो इनमें गहरा देखने को मिलेगा। मगर मानसिकतौर पर दोनों की सोच अलग-अलग होती है। तुला राशि के लडडके थोड़े गुस्से व तानााशाही स्वभाव के होने से वृष राशि की कन्या पर अपना हक जमाना और रौब डालना पसंद करते है। वही वृष राशि की कन्याएं शांत व खुशमिजाज नेचर की होने के कारण उनके इस स्वभाव को सहन नहीं कर पाती है। ऐसे में दोनों के बीच अनबन रहती है। बात इनकी मैरिड लाइफ की करें तो अगर तुला राशि के लड़के अपने तानाशाही स्वभाव में कमी लाएं तो इनकी मेरिड लाइफ अच्छे से बीत सकती है नहीं तो इन्हें शादी के बंधन में बंधने से पहले सोच लेना चाहिए।

वृष और वृश्चिक लड़का

जहां वृष राशि की लड़कियों का स्वभाव शांत और मिलनसार होता है, वहीं वृश्चिक राशि के लडके थोडे़ गुस्सैल होते हैं। वृश्चिक राशि के लड़को को  अपनी  गलतियां दूसरों पर डालना सही लगता है। मगर उनका ऐसा बर्ताव वृष राशि की लड़कियों को बिल्कुल भी सहन नहीं होता है। ऐसे में इन्हें एक छत के नीचे रहने यानि शादी करने के लिए बहुत से समझौते करने पड़ेंगे। 

nari,PunjabKesari

वृष लड़की और धनु लड़का

बात अगर इन दोनों राशियों के लड़का-लड़की की मैरिड लाइफ की करें तो वह सामान्य रूप से चलती है। असल में, वृष राशि की लड़कियां अपने सुख- सुविधा के अनुसार रहना पसंद करती है। मगर धनु राशि के लड़के अपनी जिम्मेवारियों को लेकर थोड़े गंभीर होते हैं। साथ ही अपने ऊज्जवल भविष्य और लक्ष्य को पाने के लिए जी-जान लगा देते हैं। इन दोनों की सोच में भी काफी अंतर होता है। ऐसे में इनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक-ठाक रहती है। 

वृष लड़की और मकर लड़का

वैसे तो वृष राशि की लड़कियां जल्दी गुस्सा नहीं करती मगर इनको एक बार किसी बात पर गुस्सा आ गया तो ये उसे जल्दी ही कंट्रोल कर लेती हैं। वहीं बात मकर राशि के लड़कों की करें तो ये अपने पार्टनर के गुस्से को प्यार व सूझ- बूझ से कंट्रोल करना जानते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी को एकदम परफेक्ट कह रहे हैं। असल में, मकर राशि के लड़के अपने सामाजिक विचारों व केयरिंग ने चल चलते हमेशा वृष राशि की लड़कियों को इम्प्रेस कर लेते है। 

वृष लड़की और कुंभ लड़का

अगर इन राशियों के लोग एक-दूसरे से झूठ और बातें न छुपाए तो इनका रिश्ता बेहद प्यारा होता है। मगर कुंभ राशि के लड़के थोड़े गंभीर स्वभाव के होते हैं। ऐसे में ये अपनी बातों को जल्दी शेयर नहीं करते हैं। इसके कारण इनके रिश्ते में एक शक की दीवार बनने लगती है। हालांकि इन दोनों राशियों के लोग एक-दूसरे को अच्छे से समझे तो ये अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं।

वृष  और मीन लड़का

वृष राशि की लड़कियां मीन राशि के लड़कों के साथ रिश्ता कायम रखने के लिए उन्हें पूरि आदर, सम्मान व प्यार देती है। मगर इन्हें बदले में उतना प्यार व आदर नहीं मिल पाता है। असल में, इन दोनों राशियों के लोगों के विचार व प्यार का अंदाज काफी अलग होने के कारण ये एक- दूसरे अच्छे से बेहतर तालमेल नहीं बना पाते। ऐसे में इनके रिश्ते में तनाव बना रह सकता है। मगर बात इनके पारिवारिक व सामाजिक तालमेल की करें तो वह काफी शानदार होता है। इसके कारण इनकी मैरिड लाइफ ठीक-ठाक चल सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static