Raghav-Parineeti की सगाई में लगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा! भगवंत मान समेत ये हस्तियां हुईं शामिल

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 04:51 PM (IST)

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सपन्न हुई। इंडिया गेट के करीब स्थित वेन्यू पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। सगाई समारोह से पहले दोनों परिवारों ने सुखमनी साहिब का पाठ करवाया, उसके बाद 6 बजे अरदास की गई। परिणीति की कजिन और फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी सेरेमनी में दिखीं।

कई सारे दिग्गज नेता पहुंचे राघव-परी की सगाई में

इस मौके पर कई सारे दिग्गज नेता भी राघव और परी को बधाई देने पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कंग्रेस के नेता अभिषेक सिंघवी सहित अन्य नेताओं और शख्सियतों के साथ कपूरथला हाउस में दिखे। पंजाब के सीएम यहां पर अपनी वाइफ गुरप्रीत कौर के साथ दिखे। दोनों को घर के बाहर एक कार में स्पॉट किया गया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं इस समारोह में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। उन्हों ने ही परी की खूबसूरत आइवरी सूट पहना था। खबरों की मानें, तो परिवार के सदस्यों और दोस्तों को मिलाकर करीब 150 गेस्ट को निमंत्रण दिया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मार्च में शुरू हुई थी डेटिंग की अफवाहें

परी और राघव की डेटिंग की खबरें की अफवाहें मार्च में शुरू हुई थीं। दोनों को मुंबई में लंच डेट पर एक साथ देखा गया था। दोनों पब्लिक प्लेस में कई बार नजर आए। आखिर में, अफवाहों पर विराम लगा जब उन्होंने एक आईपीएल मैच में हिस्सा लिया। खबरों की मानें, तो परिणीति और राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक-साथ पढ़ाई की थी। वे लंबे समय से दोस्त हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static