कच्चे केले खाने के भी कई फायदे

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2016 - 06:38 PM (IST)

केला खाने से होने वाले ये फायदे : कच्चा केला हो या फिर पका केला दोनों ही शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं। कच्चे केले से ज्यादा लोग पके केले को बहुत शौक से खाते हैं। अगर हम आपको कच्चे केले खाने के फायदे के बारें में बताएंगे तो आप इसे भी खाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। कच्चे केले में भरपूर मात्रा में पौटेशियम और विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं। कच्चा केला खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

 

1. मोटापा घटाएं 

जो लोग अपने मोटापे से परेशान हैं ऐसे में उन्हें कच्चे केले का सेवन करना चाहिए। इसमे भरपूर मात्रा में फाइर्ब पाए जाते हैं जो फेट को कम करने में मदद करते हैं।

 

2. कब्ज 

कच्चे केले में स्टार्च होता है जो कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाते हैं और आपको हेल्थी बनाएं रखने में मदद करते हैं।

 

3. ज्यादा भूख लगना

अधिक्तर लोगों को बार-बार खाने की आदत होती हैं। ऐसे में कच्चे केले का सेवन करने से आप अपनी भूख को कंट्रोल में रख सकते हैं। 

 

4. डायबिटीज

अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो ऐसे में कच्चा केला आपके लिए एक दवाई की तरह काम करेगा। डायबिटीज की शुरूआत में कच्चे केले का सेवन करना शुरू कर दें। तो ऐसे में आपकों राहत मिलेगी।

 

5. हडि्डयां मजबूत

 केले में मौजूद कैल्शियम पाया जाता है जो हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

 

कच्चे केले का सेवन आप सब्जी, कोफते या फिर चिप्स के रूप में भी कर सकते हैं।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static