Crispy Bread Pocket : घर पर बनाएं टेस्टी और कुरकुरा Snacks

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 04:04 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर शाम की चाय के साथ कुछ नया और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो क्रिस्पी ब्रेड पॉकेट एक बढ़िया ऑप्शन है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से क्रीमी व फ्लेवरफुल, यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी। खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती।

सामग्री

पानी – 300 मिलीलीटर

मीठा मक्का (स्वीट कॉर्न) – 2 चम्मच

मक्खन – 2 चम्मच

मैदा – 1 चम्मच

दूध – 300 मिलीलीटर

लाल मिर्च फ्लेक्स – 1 चम्मच

ओरेगानो – 1 चम्मच

बारीक कटा प्याज – 2 चम्मच

काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

पानी – 40 मिलीलीटर (स्लरी बनाने के लिए)

सफेद ब्रेड स्लाइस

तेल – तलने के लिए

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

स्टफिंग तैयार करने का तरीका

सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें और उसमें स्वीट कॉर्न डालकर 6–7 मिनट तक पकाएं, ताकि वह नरम हो जाए। अब दूसरे पैन में मक्खन गर्म करें। इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सा भून लें। फिर इसमें उबला हुआ कॉर्न डालें। इसके बाद लाल मिर्च फ्लेक्स, ओरेगानो, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें मैदा डालें और थोड़ा सा भून लें, फिर धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा और क्रीमी हो जाए। जब स्टफिंग तैयार हो जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।

ब्रेड पॉकेट बनाने का तरीका

ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट लें और उन्हें बेलन की मदद से हल्का सा फ्लैट कर लें। अब 40 मिलीलीटर पानी और थोड़ा मैदा मिलाकर एक पतली स्लरी तैयार करें। इस स्लरी को ब्रेड के किनारों पर लगाएं, ताकि फोल्ड करने पर ब्रेड अच्छे से चिपक जाए।ब्रेड के बीच में तैयार स्टफिंग रखें, फिर उसे मोड़कर पॉकेट का आकार दें और किनारों को अच्छी तरह दबाकर सील कर दें। एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। तैयार ब्रेड पॉकेट्स को मध्यम आंच पर तब तक तलें जब तक वे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं। गरमा-गरम क्रिस्पी ब्रेड पॉकेट्स को टमाटर सॉस या अपनी पसंदीदा डिप के साथ सर्व करें। चाय या कॉफी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आप इसे हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो डीप फ्राई करने की जगह इन्हें एयर फ्रायर या तवे पर हल्का तेल लगाकर भी बना सकते हैं।
 

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static