Mahashivratri पर भोग स्वरूप बनाएं ये चीजें, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 06:17 PM (IST)

1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है। भगवान शिव को समर्पित इस दिन पर महादेव की पूजा व व्रत रखने का विशेष महत्व है। ऐसे में लोग धतूरा, बेलपत्र, सफेद चंदन, सफेद फूल, गंगाजल, गाय का दूध, भांग आदि चढ़ाकर शिव जी की पूजा करते हैं। इसके साथ ही इन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यताओं अनुसार, शिव जी को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से उनकी विशेष कृपा होती है। चलिए जानते हैं भगवान शिव की प्रिय चीजों के बारे में...

PunjabKesari

लस्सी

आप महाशिवरात्रि के पावन दिन पर शिव जी को लस्सी का भोग लगा सकते हैं। इसके लिए 1/2 किलो दही में थोड़ा सा दूध और स्वाद अनुसार चीनी डालकर ब्लेंड करें। आप इसमें भांग भी मिला सकते हैं।

मालपुआ

मान्यताओं अनुसार, भगवान शिव को मालपुआ अतिप्रिय है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि पर शिव जी को मालपुआ बनाकर भोग लगाएं। इसके लिए आपको शक्कर, गुलाब जामुन रेडी मिक्स, पिस्ता, इलायची, केसर के रेशे, घी लेना है। फिर सभी चीजों को मिलाकर घी में तलें और शिव जी को भोग लगाएं।

PunjabKesari

ठंडाई

शिवरात्रि से पहले मौसम में बदलाव आ जाता है। इस दौरान गर्मी शुरु हो जाती है। ऐसे में आप इस शुभ अवसर पर भगवान शिव को मीठी-मीठी ठंडाई का भोग लगा सकते हैं। इसके बनाने के लिए दूध में पीसी भांग, चीनी, खसखस, इलायची, केसर, ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। आप चाहे तो इसे बिना भांग के भी बना सकते हैं।

मखाने की खीर

आप इस बार महाशिवरात्रि पर शिव जी को मखाने की खीर भोग लगाएं। इसका स्वाद और गुण बढ़ाने के लिए इसमें केसर और इलायची पाउडर मिलाएं।

PunjabKesari

हलवा

लोग ज्यादातर त्योहार व खास मौके पर हलवा बनाकर भगवान जी को भोग लगाते हैं। ऐसे में आप महाशिवरात्रि के पर्व पर कुट्टू के आटे का या फिर सूजी का हलवा बनाकर महादेव को भोग लगाएं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static