French Toast के साथ संडे को बनाएं खास, हर किसी को आएगा बेहद पसंद

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2024 - 12:14 PM (IST)

नारी डेस्क: संडे छुट्टी के दिन हर किसी का कुछ खास खाने का मन होता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं की आज के दिन को खास बनाने के लिए क्या स्पेशल बनाया जाए तो आप सब को घर में फ्रेंच टोस्ट बना कर खिला सकते हैं। ये इतना स्वादिष्ट होता है की बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। ये जितना टेस्टी है उतना ही यह बनाने में भी आसान है। चलिए इसी के साथ आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में -

PunjabKesari

फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? 

अंडे- 2 
ब्रेड- 4 स्लाइस 
नमक 
काली मिर्च पाउडर 
मक्खन- 4 छोटा चम्मच 

PunjabKesari

फ्रेंच टोस्ट बनाने का तरीका 

फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में अंडे को तोड़कर डालें। फिर उसमें अपने हिसाब से नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें। अब फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन को गर्म करें। ब्रेड की स्लाइस को लेकर उसे अंडे के मिश्रण में डिप कर लें। इसके बाद इसे पैन में रखकर सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें। इसी तरह ब्रेड को पलटे से पलट कर दूसरी तरफ भी सेंक लें। जब ब्रेड दोनों तरफ अच्छे से सिंक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. मक्खन, चिली सॉस, टोमेटो सॉस या चटनी के साथ परोसें। इसके साथ आप गर्म चाय या कॉफी भी सर्व करें। इस पर आप पनीर भी ग्रेट कर सकते हैं। कई लोग इसके साथ जैम भी खाते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static