Ganesh Chaturthi Special: बप्पा को लगाना चाहते हैं भोग तो बनाएं सूजी का शीरा

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2022 - 02:23 PM (IST)

हिंदु धर्म में गणेश भगवान को प्रथम पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले उनकी पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का उत्सव भी बहुत धूमधाम ने मनाया जाता है। 10 दिनों के लिए लोग गणपति जी को अपने घर में लेकर आते हैं। उनकी पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान गणपति महाराज जी को अलग-अलग भोग भी चढ़ाए जाते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी पर आप बप्पा के लिए सूजी का शीरा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

घी - 3 बड़े चम्मच 
सूजी - 2 कप
मेवा - 1 कप 
काजू - 1 कप 
पिस्ता - 1 कप 
बादाम - 1 कप 
किशमिश - 1 कप 
पानी - जरुरतअनुसार
चीनी - 4 बड़े चम्मच 
अंजीर - 2 चम्मच 
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच 
केसर - 1/2 चम्मच 
दूध - 2 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले घी एक कढ़ाई में डालकर गर्म कर लें। 
2. फिर इसमें मेवा डालकर ब्राउन होने तक पकाएं।
3. जैसे मेवा ब्राउन हो जाए तो उसे किसी बर्तन में निकाल लें। 
4. फिर एक कटोरी में दूध डालें और उसमें केसर डालकर 5-10 मिनट के लिए रख दें। 
5. अब इलायची पाउडर भी एक बर्तन में डालकर रख लें। 
6. इसके बाद एक कढ़ाई में घी और सूजी डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें। 
7. रोस्ट करते हुए इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। 
8. पानी मिलाने के बाद मिश्रण में चीनी डालें और धीमी आंच पर पका लें। 
9. इसके बाद इसमें इलायची पाउढर और मेवा, केसर वाला दूध डालें। 
10. आपका सूजी का शीरा बनकर तैयार है। 
11. ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके बप्पा को भोग लगाएं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static