Mother’s Day 2022:  अापकी मॉम को हैं Diabetes तो उनके लिए बनाए Sugar Free हल्वा

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 10:49 AM (IST)

'मदर्स डे' आज पूरे भारत में मनाया जा रहा है। ऐसे मौके पर अगर आप अपनी मां को कुछ अच्छा सा सरप्राइज देना चाहते हैं तो आप उनके लिए कुछ स्पेशल बना सकते हैं। आप अपनी मां को कुछ मीठा बनाकर भी खिला सकते हैं। अगर आपकी मां को डायबिटीज है तो आप परेशान न हों। आज आपको           एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जो आपकी मां शुगर में भी आसानी से खा सकेंगी। तो चलिए जानते हैं उसे बनाने की विधि...

सामग्री 

लौकी - 500 ग्राम 
काजू  - 1/2 कप 
पिस्ता - 20 ग्राम 
बादाम - 20 ग्राम 
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच 
किशमिश - 30 ग्राम 
दूध - 1/2 कप 
खजूर का पेस्ट - 100 ग्राम 
केसर -1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप लौकी को अच्छे से धोकर बारीक-बारीक काट लें। 
2. फिर गैस पर एक पैन धीमी आंच पर रख दें। 
3. इसके बाद पैन में छिली हुई लौकी डाल दें। 
4. लौकी में आप दूध मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक दूध न सूख जाए। 
5. दूध सूखने के बाद इसमें खजूर का पेस्ट, किशमिश और काजू डालकर अच्छे से पका लें। 
6. सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें  और पकाएं। 
7.  जैसे ही मिश्रण तैयार हो जाए तो केसर डालकर और बादाम डालकर पकने दें। 
8. इसके बाद खीर को अच्छे से हिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। 
9. लीजिए आपका लौकी का हल्वा तैयार है। आप इलायची पाउडर डालकर खीर को मिक्स करें। 
10. पिस्ता के साथ गर्निश करके गर्मा-गर्म हल्वा मॉम को सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static