दूर होगी तंगी और आएगा धन, बस मुख्य द्वार पर लगा लें ये चीजें
punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 01:44 PM (IST)

कहते हैं घर के मुख्य द्वार से सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। वहीं घर में नेगेटिवी प्रवेश करने से वास्तुदोष होता है। इसके कारण व्यक्ति को आर्थिक व जीवन संबंधी कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। मगर वास्तु अनुसार, घर के मेन गेट व उसके सामने कुछ खास चीजें लगाने से इस परेशानी से बचा जा सकता है। इससे वास्तुदोष दूर होने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। धन की देवी की असीम कृपा होने से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।
चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। वहीं वास्तु अनुसार, इसे घर के मुख्य द्वार के पास इसे लगाना चाहिए। साथ ही रोजाना सुबह तुलसी पौधे को जल चढ़ाना व शाम को दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।
देवी लक्ष्मी के शुभ पद चिन्ह
घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाना शुभ होता है। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर-परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि, शांति व धन की बरकत बनी रहती है।
लक्ष्मी जी की तस्वीर
आप घर के मेन गेट पर लक्ष्मी जी के शुभ चिन्ह के साथ देवी मां की तस्वीर भी लगा सकती है। आप चाहे तो सिर्फ फोटो भी लगा सकते हैं। इससे घर में लक्ष्मी माता की असीम कृपा बनी रहेगी। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।
बंदनवार यानि तोरण
घर में देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। वास्तु अनुसार, अशोक व आम के पत्तों से तैयार बंदनवार लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
स्वास्तिक और शुभ लाभ
अक्सर लोग मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और शुभ लाभ बनाते हैं। ज्योतिष व वास्तु अनुसार, ये शुभ चिन्ह सुख-समृद्धि के प्रतीक होते हैं। इन्हें मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Radha Ashtami पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, नौकरी के साथ प्रेम संबंध में भी मिलेगी सफलता

Mahalaxmi Vrat: जानें, कब से शुरू होंगे दुख और दरिद्रता का नाश करने वाले महालक्ष्मी व्रत

Jyeshtha Gauri: हर परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त में करें ज्येष्ठा गौरी की पूजा

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी