चेहरा छिपाकर होटल में युजवेंद्र चहल से मिलने पहुंचीं RJ Mahvash,, वीडियो देख सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 02:36 PM (IST)

नारी डेस्क: आरजे महवश पिछले कुछ महीनों से लगातार खबरों में बनी हुई हैं। महवश न सिर्फ अपने काम के लिए चर्चित हैं बल्कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनके नाम जुड़ने के कारण भी वह चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'प्यार, पैसा, प्रॉफिट' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। खासकर महवश के किरदार 'गरिमा' को काफी तारीफ मिली। इस किरदार में उन्होंने अपने व्यक्तिगत संघर्ष और प्रोफेशनल लाइफ के संतुलन को बखूबी दिखाया है। महवश और युजवेंद्र चहल के साथ कई बार एक साथ दिखने की वजह से उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें चल रही हैं। दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन लोगों की बातें तेज होती जा रही हैं।
महवश का वायरल वीडियो
हाल ही में आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे एक होटल में नजर आ रही हैं। वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है। कहा जा रहा है कि इसी होटल में युजवेंद्र चहल भी रुके थे।
वीडियो में महवश ने अपना चेहरा मास्क और हुड से छिपाया हुआ है। वे कैमरों से बचने के लिए तेजी से चलती हैं और एक लिफ्ट के पास खड़ी हो जाती हैं। यह साफ नहीं हो पाया कि वे होटल में जा रही थीं या बाहर आ रही थीं।
ये भी पढ़े: तलाक के 11 साल बाद पहली बार साथ आएंगे करण-जेनिफर, क्या खत्म हुआ एक्स कपल के बीच मनमुटाव
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया 'भाभी 2', तो कई लोगों ने कहा कि उन्हें प्यार भरा वक्त बिताने दिया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ‘होटल में मंगल हो रहा है’, जबकि कुछ ने लिखा ‘इस बार फिर कटेगा भाई’।
महवश का काम जारी, फैन्स की उम्मीदें
इन सब चर्चाओं के बीच महवश अपने काम से दर्शकों का दिल जीतती रही हैं। उनके फैन्स को इंतजार है कि क्या यह अफवाहें सच होंगी या सिर्फ चर्चा बनी रहेंगी। जानकारी के अनुसार, महवश और युजवेंद्र चहल की रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें करीब 6 महीने से चल रही हैं। आईपीएल के दौरान भी दोनों को साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर महवश अक्सर युजवेंद्र के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं और उनका मनोबल बढ़ाती हैं।