महाशिवरात्रि 2026: तारीख, पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 04:22 PM (IST)

 नारी डेस्क: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक बहुत ही पावन पर्व है, जिसे हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं और रुद्राभिषेक करके भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि 2026 में महाशिवरात्रि कब है और पूजा के लिए कौन-से मुहूर्त शुभ हैं।

महाशिवरात्रि 2026 की तारीख

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5:04 बजे शुरू होकर 16 फरवरी 2026 को शाम 5:34 बजे तक रहेगी।उदयातिथि के अनुसार महाशिवरात्रि रविवार, 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।

60 साल बाद महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग...भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए घर ले आएं ये शुभ चीजें

महाशिवरात्रि पर पूजा और जल चढ़ाने का शुभ समय

निशिता मुहूर्त (रुद्राभिषेक का श्रेष्ठ समय): रात 12:09 बजे से 1:01 बजे तक इस समय शिव मंत्रों का जाप और रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है।

ब्रह्म मुहूर्त (स्नान और व्रत संकल्प):  सुबह 5:17 बजे से 6:08 बजे तक इस समय स्नान कर पूजा की तैयारी करना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें:  बसंत पंचमी पर पीले कपड़े क्यों पहनते हैं? जानें वजह

PunjabKesari

अभिजीत मुहूर्त (शुभ कार्यों के लिए): दोपहर 12:13 बजे से 12:58 बजे तक इस दौरान शिव पूजा या कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।

महाशिवरात्रि का महत्व

महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है और चारों ओर “ॐ नमः शिवाय” का जाप गूंजता है।

PunjabKesari

अगर आप 2026 में महाशिवरात्रि का व्रत और पूजा करने की योजना बना रहे हैं, तो ऊपर बताए गए शुभ मुहूर्त में शिव जी की आराधना जरूर करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static